रजत पाटीदार के करियर के पहले शतक से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल (IPL 2022) के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रन से हरा दिया. 28 साल के पाटीदार (Rajat Patidar) ने 54 गेंद में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन की शतकीय पारी खेली. इस शानदार जीत के साथ आरसीबी अब दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) से भिड़ेगी.
यह भी पढ़ें: RCB के लिए Rajat Patidar ने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर सका, क्रिस गेल को भी छोड़ा पीछे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरसीबी ने पाटीदार की 54 गेंद में 12 चौकों और सात छक्कों से नाबाद 112 रन की पारी और दिनेश कार्तिक (नाबाद 37 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 92 रन की अटूट साझेदारी से चार विकेट पर 207 रन बनाए. इसके जवाब में सुपर जाइंट्स (LSG) की टीम छह विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी.
पाटीदार ने सिर्फ 49 गेंद में 100 रन का आंकड़ा छुआ. युवा बल्लेबाज ने मैच के 18वे ओवर में मोहसिन खान की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ छक्का मार कर अपना शतक पूरा किया. उनका शतक इस सीजन का अब तक का सबसे तेज शतक है.
देखें: शानदार छक्के के साथ रजत पाटीदार ने पूरा किया शतक
Rajat Patidar hits six to complete maiden IPL ton pic.twitter.com/K8sLXPUK4a
— Cric Toons (@ToonsCric) May 25, 2022
रजत पाटीदार बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में प्लेऑफ में शतक जमाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. इसी के साथ रजत पाटीदार अपनी टीम के लिए प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए. इससे पहले क्रिस गेल ने 2011 के सीजन में दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली थी.
कुल मिलाकर रजत पाटीदार आईपीएल में शतक जड़ने वाले चौथे अनकैप्ड प्लेयर हैं. इससे पहले मनीष पांडे, पॉल वल्थाटी और देवदत्त पडिक्कल ने ये कारनामा किया है. वहीं प्लेऑफ/नॉकआउट स्टेज की बात करें तो लीग के इतिहास में अब तक इन मुकाबलों में सिर्फ पांच शतक लगे हैं.
यह भी पढ़ें: RCB vs LSG: इस बात पर अंपायर से जा उलझे केएल राहुल और कुणाल पांड्या, कर दिया मैच का माहौल गरम- Video
बारिश के कारण एलिमिनेटर लगभग 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई थी. आरसीबी की टीम अब शुक्रवार को अहमदाबाद में खेले जाने वाले दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RR) से भिड़ेगी. इस मैच की विजेता टीम का सामना रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) से होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं