Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants LIVE Score, IPL 2026: लक्ष्य का पीछा करने के लिए बेंगलुरु ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है, आरसीबी के अबतक दो विकेट गिर गए हैं. क्रीज पर रजत पाटिदार और विराट कोहली मौजूद हैं. कोहली तेज अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. इससे पहले बेंगलुरु के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदाबजी की जिसके दम पर लखनऊ 20 ओवर में 146/10 रन ही बना सकी. आरसीबी की ओर से रसिख सलाम डार ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी 3 विकेट लिए. वहीं, क्रुणाल पंड्या ने दो विकेट लिए. लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 40 और मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाए. आज आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. आरसीबी की इलेवन में एक बदलाव है. जोश हेजलवुड को जैकब डफी की जगह इलेवन में शामिल किया है.आजके मैच में कोहली इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं. दूसरी ओर लखनऊ की इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. दोनों टीमों के बीच यह मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है. (LIVE SCORECARD)
आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी तीसरे नंबर पर है. इस मैच को जीतकर बेंगलुरु प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति बेहतर करने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अबतक 4 मैच में से दो मैच ही जीत सकी. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ आज बेंगलुरु के खिलाफ बेहतर खेलकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. लखनऊ की का परफॉर्मेंस उताव-चढ़ाव वाला रहा है. इस समय आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ सातवें नंबर पर है.
आरसीबी प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants, IPL 2026 Live Updates | RCB vs LSG | IPL 2026
ये भी पढ़ें- CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल
ये भी पढ़ें- Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
RCB vs LSG LIVE Score Updates: पाटीदार का भी छक्का
एक ओर कोहली तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रजत पाटीदार भी धमाका कर रहे हैं. रजत पाटीदार ने शमी की लगातार दो गेंद पर दो छक्के लगाए हैं.
आरसीबी 81/2 (8.5 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score Updates : आवेश खान ने पडिक्कल को किया आउट
पडिक्कल 10 रन बनाकर आउट हुए. देवदत्त पडिक्कल के रूप में आरसीबी को दूसरा झटका लगा है. सबसे अच्छी बात ये है कि क्रीज पर कोहली मौजूद हैं.
आरसीबी 66/2 (7.2 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score Updates : कोहली अर्धशतक के करीब
कोहली इस समय 24 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद हैं. आरसीबी ने 7 ओवर में 65 रन बना लिए हैं, अपने अर्धशतक से कोहली 7 रन दूर हैं.
RCB vs LSG LIVE Score Updates : विराट कोहली का तूफान
इस समय कोहली को रोकना नामुमकिन लग रहा है. विराट धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. कोहली ने अबतक 17 गेंद पर 36 रन बना लिए हैं. जिसमें 6 चौके और 1 छक्का लगाए हैं.
आरसीबी 54/1 (5 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score Updates : कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी
कोहली विराट फॉर्म में हैं. कोहली ने प्रिंस यादव के ओवर में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 4 चौके लगाए हैं.
आरसीबी 45/1 (4 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score Updates : फिल साल्ट बोल्ड
फिल साल्ट 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं. प्रिंस यादव ने साल्ट को बोल्ड कर पवेलियन भेजा है. क्रीज पर विराट कोहली और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं
आरसीबी 13/1 (1.5 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score Updates : आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू
आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है, विराट कोहली और फिल साल्ट क्रीज पर है, टारगेट 147 रन है.
RCB vs LSG LIVE Score Updates : LSG 146 पर आउट
लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी. आरसीबी की ओर से रसिख सलाम डार ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी 3 विकेट लिए. वहीं, क्रुणाल पंड्या ने दो विकेट लिए.
लखनऊ 146/10 (20 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score Updates : लखनऊ के 9 विकेट गिरे
रसिख सलाम डार ने मुकुल को 39 रन पर बोल्ड कर लखनऊ के 9वां झटका दिया है.
RCB vs LSG LIVE Score Updates लखनऊ के 8 विकेट गिरे
जॉर्ज लिंडे भी आउट हो चुके हैं. इसके बाद भुवी ने शमी को बोल्ड कर पवेलियन भेजा है. लखनऊ को 8वां झटका लगा है. भुवी अब हैट्रिक पर हैं.
RCB vs LSG LIVE Score Updates : ऋषभ पंत आउट
ऋषभ पंत केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पंत के आउट होने के बाद क्रीज पर मुकुल चौधरी और जॉर्ज लिंडे मौजूद हैं.
LSG- 124/6 (17 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score Updates बडोनी भी लौटे पवेलियन
रसिख सलाम डार ने बडोनी को आउट कर लखनऊ को पांचवां झटका दिया है. लखनऊ को 118 रन पर पांचवां झटका लगा है. बडोनी 38 रन बनाकर आउट हुए, पंत एक बार फिर बैटिंग करने आ गए हैं. मुकुल चौधी और पंत से लखनऊ को बड़ी उम्मीद है.
LSG 118/5 (15.5 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score Updates: मुकुल चौधरी तूफानी अंदाज में कर रहे बल्लेबाजी
अब मुकुल चौधरी ने कमान संभाल लिया है. मुकुल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. मुकुल ने अबतक 16 गेंद पर 22 रन बना लिए हैं जिसमें दो चौके और एक छक्के लगाए हैं.
LSG 110/14.2 ओवर
RCB vs LSG LIVE Score Updates: 13 ओवर में 95 रन
लखनऊ की टीम की हालत खराब है. 13 ओवर में 4 विकेट पर 95 रन बनाए हैं. क्रीज पर बडोनी और मुकुल चौधरी मौजूद हैं.
RCB vs LSG LIVE Score Updates: क्रुणाल पंड्या ने बरपाया कहर
क्रुणाल पंड्या की फिरकी जादू कर रही है. अब लखनऊ को अब्दुल समद के रूप में एक और झटका लगा है. लखनऊ के 4 विकेट 83 रन पर गिर गए हैं अब क्रीज पर बडोनी और मुकुल चौधरी मौजूद हैं.
LSG 83/4 (11.3 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score Updates: लखनऊ के तीन विकेट गिरे, मार्श आउट
क्रुणाल पंड्या ने मार्श को अपनी फिरकी में फंसाकर पवेलियन भेज दिया है. मार्श 40 रन बनाकर बोल्ड हुए हैं. LSG के अबतक तीन विकेट गिर गए हैं.
LSG 71 /3 (10 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score: आयुष बडोनी का छक्का
मार्श के साथ क्रीज पर आयुष बडोनी हैं. बडोनी ने एक शानदार छक्का लगाया है. दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी है.
लखनऊ 71/2 (9.4 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score: मार्श पर जिम्मेदारी
मिचेल मार्श क्रीज पर जमे हुए हैं और खराब गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचा रहे हैं. अबतक मार्श ने 26 गेंद पर 33 रन बना लिए हैं, अपनी पारी में मार्श ने दो चौके और दो छक्के जमा लिए हैं.
LSG 55/2 (8.0 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score: निकोलस पूरन आउट
निकोलस पूरन केवल 1 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद का शिकार बने हैं, पुल करने के प्रयास में प्लेडाउन हो गए, लखनऊ को तगड़ा झटका लगा है.
LSG 35/2 (6.1 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score: पंत दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए
अब पंत बाहर जा चुके हैं. उनकी जगह निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आए हैं. क्रीज पर मिचेल मार्श भी मौजूद हैं. पावरप्ले में लखनऊ केवल 35 रन ही बना सकी है.
LSG 35/1 (6 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score: पंत को लगी चोट, मैदान से बाहर गए
ऋषभ पंत को चोट लगी है. मैदान में फिजियो आए और उन्हें देखा, उनके दाएं हाथ पर मैजिक स्प्रे छिड़का गया लेकिन कोई राहत नहीं मिली, अब पंत मैदान से बाहर जा रहे हैं. पंत के हाथ में चोट लगी है .उन्हें काफी दर्द में देखा गया था. हेजलवुड की गेंद पर पंत घायल हुए.
RCB vs LSG LIVE: रसिख़ सलाम ने किया आउट, मार्क्रम लौटे पवेलियन
LSG को पहला झटका लगा है. रसिख़ सलाम ने मारक्रम को पवेलियन भेज दिया है. मारक्रम ने 12 रन बनाए . अब क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श हैं.
LSG: 32/1 (4.0 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score: मार्श के बाद अब मार्क्रम ने भी खोले हाथ
अब मार्क्रम ने भी हाथ खोलने का काम किया है. रसिख़ सलाम को छक्का लगा दिया है.
LSG- 31/0 (3.4 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score: मार्श ने खोले हाथ
भुवी की नकल गेंद पर मार्श ने छक्का जमाया है. लखनऊ की पारी का यह पहला छक्का है.
लखनऊ 3 ओवर में 22 रन
RCB vs LSG LIVE Score: RCB कप्तान पाटीदार का अनोखा कारनामा
पाटीदार की कप्तानी में RCB ने टॉस जीतने के बाद अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. अब तक खेले गए 6 मैचों में से 6 में जीत.
RCB vs LSG LIVE Score: मारक्रम और मार्श ने संभल कर पारी को आगे बढ़ाया
लखनऊ के ओपनर मारक्रम और मार्श ने संभल कर पारी को आगे बढ़ाया है. लखनऊ ने दो ओवर में 13 रन बना लिए हैं.
LSG 14/0 (2 ओवर)
RCB vs LSG LIVE Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
LSG की बल्लेबाजी शुरू हो गई है, ओपनर मारक्रम और मार्श क्रीज पर हैं. आज कोहली इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं. इसलिए मैदान पर फील्डिंग नहीं कर रहे हैं.
RCB vs LSG LIVE Score: लखनऊ करेगी पहले बल्लेबाजी
लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. आजके मैच में विराट कोहली इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं. कुछ ही देर में शुरू होगा मैच .
RCB vs LSG LIVE Score: विराट कोहली कोहली इम्पैक्ट खिलाड़ी, फील्डिंग करने नहीं आएंगे मैदान पर
🚨 RCB PLAYING XI TODAY 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 15, 2026
- Virat Kohli playing as Impact player.
- Josh Hazlewood is back in the XI. pic.twitter.com/lkx6IsXIT8
RCB vs LSG LIVE Score: लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11
लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादवRCB vs LSG LIVE Score: विराट कोहली इम्पैक्ट खिलाड़ी
विराट कोहली इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आजके मैच का हिस्सा हैं.
आरसीबी प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
RCB vs LSG LIVE Score: जोश हेजलवुड को जैकब डफी की जगह इलेवन में शामिल किया है
जोश हेजलवुड को जैकब डफी की जगह इलेवन में शामिल किया है
RCB vs LSG LIVE: आरसीबी ने जीता टॉस
लखनऊ के खिलाफ आरसीबी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला.
RCB vs LSG LIVE: कुछ देर में होगा टॉस
कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. दोनों कप्तान मैदान पर आ चुके हैं.
RCB vs LSG LIVE: कोहली मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं.
विराट कोहली मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं. ऐसा लग रहा है कि आजके मैच में किंग खेलेंगे. हालांकि ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है .टॉस के समय ही इस बारे में खुलासा हो पाएगा. लेकिन फैन्स के लिए कोहली को प्रैक्टिस करते हुए देख पाना राहत की बात है.
RCB vs LSG LIVE: साइमन डौल ने किया खुलासा, कोहली फिट नही हैं.
साइमन डौल ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कोहली को लेकर बयान दिया है. उनका मानना है कि कोहली पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उन्होंने कहा, "विराट को फ़्लू था, आप साफ़ देख सकते थे कि शारीरिक रूप से उन्हें काफ़ी दिक्कत हो रही थी, जबकि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी फ़िटनेस है. वह साफ़ तौर पर बहुत बीमार थे. मैच खेलना भी उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी. पिछले 2 सालों में, उनका स्ट्राइक रेट 150+ रहा है।.वह हमेशा आक्रामक खेलना चाहते हैं, हमेशा हावी रहना चाहते हैं. इसलिए, वह पारी विराट के अंदाज से बिल्कुल अलग थी, क्योंकि वह बहुत बीमार थे और उस मैच में वह पूरी तरह से थक चुके थे."
RCB vs LSG LIVE Score: मैच से पहले ऋषभ पंत और केन विलियमसन से मिले कोहली
RCB vs LSG LIVE Score: विराट कोहली को लेकर संशय बरकरार
अभी की स्थिति को देखते हुए, RCB बनाम LSG मैच में विराट कोहली का खेलना अभी भी पक्का नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह न सिर्फ़ टखने की चोट से जूझ रहे हैं, बल्कि उन्हें फिटनेस से जुड़ी कुछ और दिक्कतें भी हैं, ऐसे में उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता और बढ़ा दी है.
Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants LIVE: दोनों टीमों की संभावित 11
आरसीबी संभावित 11
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
लखनऊ सुपरजायंट्स संभावित 11
एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान/मोहसिन खान, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव/मयंक यादव
RCB vs LSG LIVE Score: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच मुकाबला
आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. प्रचंड फॉर्म में चल रही आरसीबी को उसके घर में रोकना एलएसजी के लिए बड़ी चुनौती है. आरसीबी और एलएसजी के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं. कभी एलएसजी आरसीबी के घर में तो कभी आरसीबी एलएसजी के घर में भारी पड़ती रही है, लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो आरसीबी का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए, जिसमें आरसीबी ने 4 और एलएसजी ने 2 मैच जीते हैं. ये आंकड़े दर्शाने के लिए काफी हैं कि आरसीबी का सामना एलएसजी के लिए कभी आसान नहीं रहा है.