विज्ञापन

RCB vs GT: रन-मशीन बनाम प्ले-ऑफ का दबाव, क्या गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में बदलेगा विराट कोहली का नॉकआउट रिकॉर्ड?

विराट कोहली का आईपीएल प्लेऑफ में रिकॉर्ड बहुत बेहतर नहीं है. ऐसे में गुजरात के लिए यह राहत की खबर होगी, क्योंकि किंग कोहली इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं.

RCB vs GT: रन-मशीन बनाम प्ले-ऑफ का दबाव, क्या गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में बदलेगा विराट कोहली का नॉकआउट रिकॉर्ड?
RCB Vs GT Qualifier 1, Virat Kohli Record in Playoffs:
  • आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत धर्मशाला में होगी.
  • विराट कोहली ने इस सीजन आईपीएल में 14 मैचों में 557 रन बनाए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 163 से अधिक है.
  • प्लेऑफ मुकाबलों में विराट कोहली का औसत 25.50 और स्ट्राइक रेट 121.42 रहा है, जो अपेक्षाकृत कमजोर माना जाता है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Virat Kohli Record in IPL Playoffs: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत मंगलवार को गुजरात टाइटंस से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की विजेता टीम को प्लेऑफ का टिकट मिलेगा. बेंगलुरु और गुजरात, दोनों ने लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन किया था और 18-18 अंक लेकर टॉप पर फिनिश किया. वहीं इस मैच से पहले गुजरात के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि विराट कोहली का रिकॉर्ड प्लेऑफ मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा है. 

पहले क्वालिफायर में हालिया फॉर्म को देखते हुए विराट कोहली को गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है. कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आए हैं और वह 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बना चुके हैं. पहले क्वालिफायर में भी आरसीबी को उनसे दमदार प्रदर्शन की आस है. हालांकि, आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रखने वाले कोहली प्लेऑफ मुकाबलों में संघर्ष करते नजर आते हैं.

प्लेऑफ में खराब है किंग का रिकॉर्ड

विराट ने प्लेऑफ में अब तक कुल 16 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 25.50 की मामूली औसत और 121.42 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 357 रन निकले हैं. कोहली ने प्लेऑफ मुकाबलों में सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं और वह एक बार जीरो पर भी पवेलियन लौट चुके हैं. आईपीएल 2025 में भी पहले क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली 35 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन ही बना सके थे और उनका स्ट्राइक रेट महज 122.85 का रहा था.

गुजरात के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड

हालांकि, कोहली को गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक रास आता है. गुजरात के खिलाफ विराट ने अब तक आईपीएल में कुल 8 पारियां खेली हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 76.66 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 460 रन निकले हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. आईपीएल 2026 में गुजरात के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में विराट ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे. वहीं, जीटी से हुई दूसरी भिड़ंत में कोहली ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: डीपी बदली, PBKS का नाम हटाया...अर्शदीप ने इंस्टा पर चलाया सफाई अभियान, 200 से ज्यादा पोस्ट की डिलीट

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ बेंगलुरु-गुजरात का क्वालीफायर-1 तो क्या होगा? किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com