Sai Sudharsan's super century: : फैंस और पंडित अक्सर किसी खिलाड़ी को उस नजर से नहीं देख पाते, जो वह डिजर्व करता है. एक वजह शायद उसका चार्मिंग होना न हो. लेकिन जब रिकॉर्ड सामने आते हैं, तो यही पंडित दांत तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं. और कुछ ऐसा ही तमिलनाडु के लिए घरेलू और गुजरात के लिए खेलने वाले साई सुदर्शन (Sai Dudharsan) के बारे में कहा जा सकता है. साई ने शुक्रवार को आरसीबी (RCB vs GT) के खिलाफ घरेलू मैदान पर शानदार शतक जड़ते हुए क्रिस गेल के सुपर रिकॉर्ड पर पानी फेरते हुए इस पर अपना नाम लिखवा लिया. जी हां, साई सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. पहले इस रिकॉर्ड पर विंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का कब्जा था, लेकिन अब यहां से साई का नाम लिखा जाएगा. सुदर्शन ने आउट होने से पहले 58 गेंदोें पर 11 चौकों और 5 छक्कों से 100 रन बनाए.
साई सुदर्शन आगे, गेल पीछे !
पारी 2000 रन
47 साई सुदर्शन
48 क्रिस गेल
52 शॉन मार्श
57 ऋतुराज गायकवाड़
60 केएल राहुल
गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2000 रन
गेंद बल्लेबाज
1193 अभिषेक शर्मा
1211 वीरेंद्र सहवाग
1306 ऋषभ पंत
1326 यशस्वी जायसवाल
1353 यूसुफ पठान
1361 साई सुदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं