RCB face GT in IPL 2026 final in Ahmedabad: आईपीएल 2026 के फाइनल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होगी. दोनों टीमें दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने की कोशिश करेगी. आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स, दोनों ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें रही हैं. ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ही 18-18 अंकों के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना पाने में सफल रही हैं. ग्रुप स्टेज में स्कोरलाइन 1-1 रहने के बाद, डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को हराकर सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी.
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने शुभमन के शानदार शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स को रोकते हुए, 5 सालों में तीसरी बार फ़ाइनल में जगह बनाई. आईपीएल 2026 में शुभमन और कोहली, दोनों ने ही एक-एक शतक जमाने का कमाल किया है. आजके मैच में दोनों खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. ऑरेंज कैप की लिस्ट में शुभमन, कोहली से आगे हैं. जहां शुभमन 722 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, तो वहीं कोहली 600 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं. आज दोनों बल्लेबाज अपनी-अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेलने की कोशिश करेंगे.
RCB बैटिंग Vs GT बॉलिंग:
आज जब दोनों टीमें मैदान पर होगी तो आरसीबी की बैटिंग और गुजरात की बॉलिंग पर नजर रहेगी. गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने अबतक 24 विकेट लिए हैं. वहीं, राशिद खान के नाम 28 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं, राशिद खान ने 19 और मोहम्म्द सिराज ने 18 विकेट लिए हैं. यानी गुजरात के गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी की है जिससे आजका यह जंग आरसीबी के बल्लेबाजों और गुजरात के गेंदबाजों के बीच काफी अहम होगा. दूसरी ओर आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. भुवी के खाते में अबतक कुल 26 विकेट दर्ज है.
आरसीबी की बैटिंग पर रहेगी नजर
दूसरी ओर आरसीबी के बल्लेबाज इस मैच में अपने खेल से मैच का पासा पलट सकते हैं. पूरे सीजन में पावरप्ले में आरसीबी का दबदबा रहा है. क्वालीफायर 1 में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने गुजरात के तेज गेंदबाजों खिलाफ धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की थी और पॉवर प्ले में 76/1 का स्कोर बनाया था. विराट कोहली ने इस साल आईपीएल में अबतक कुल 15 मैच में 600 रन बनाए हैं. कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में रहे हैं. पाटीदार ने 486 रन बनाए हैं और अहम मैच में उनकी बल्लेबाजी शानदार रही है. इसके अलावा भले ही इस सीजन में टिम डेविड को ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका न मिला हो, लेकिन खिताबी मुकाबले में वह आरसीबी के ट्रंप कार्ड साबित बन सकते हैं. डेविड अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. फाइनल में जीटी के प्लान को बर्बाद करने के लिए आरसीबी टिम डेविड को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भी भेज सकती है.
शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर रहेगी नजर
इस सीजन शुभमन गिल शानदार रहे हैं. गिल ने अबतक 15 मैच में 722 रन बनाए हैं. गिल के पास वैभव सूर्यवंशी से आगे निकलने का मौका होगा. वैभव के पास इस समय ऑरेंज कैप है. वैभव ने 776 रन बनाए हैं, गुजरात में गिल के अलावा साई सुदर्शन भी शानदार फॉर्म में हैं. साई ने 16 मैच में 710 रन बनाए हैं. यानी गिल और सुदर्शन का बल्ला फाइनल में चमका तो फिर आरसीबी के लिए मुश्किल हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं