विज्ञापन
6 years ago
दुबई:

IPL 2020 DC Vs RCB: आईपीएल 2020 (IPL 20200) में सोमवार के इकलौते मुकाबले में विराट की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 59 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. 197 रनों का विशाल स्कोर का पीछा करते हुए न बेंगलोर का अच्छी शुरुआत ही मिली और न ही कोई बल्लेबाज बड़ी पारी खेल सका. उसकी तरफ से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए और बाकी बल्लेबाजों का योगदान न के ही बराबर रहा. यही कारण रहा कि बेंगलोर कोटे के ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सका. दिल्ली ने 59 रन के बहुत ही बड़े अंतर से मैच जीता और अब कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए हैं.  इससे पहले  पहले बैटिंग की दावत पाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने कोटे के 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 का स्कोर खड़ा किया. दिल्ली के लिए स्टोइनिस ने नाबाद 53, धवन ने 32, पंत ने 37 और पृथ्वी शॉ ने 42 रन का योगदान दिया. पहला मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IPL Live Score, RCB Vs DC, RCB Vs DC Live Score, Amit Mishra, Rishabh Pant, Virat Kohli, Dubai International Cricket Stadium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com