विज्ञापन

RCB vs DC: टिम डेविड का मेगा रिकॉर्ड, IPL में पूरे किए हजार रन, ट्रेविस हेड, सहवाग एक साथ छूटे पीछे

Tim David Fewest balls taken for 1000 IPL runs: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने आईपीएल में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने सिर्फ 560 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया है.

RCB vs DC: टिम डेविड का मेगा रिकॉर्ड, IPL में पूरे किए हजार रन, ट्रेविस हेड, सहवाग एक साथ छूटे पीछे
Tim David Big Record in IPL, Fewest balls taken for 1000 IPL runs

Fewest balls taken for 1000 IPL runs: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में  टिम डेविड ने एक खास मुकाम हासिल किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने लीग में अपने एक हजार रन पूरे किए. उन्होंने इसके लिए सिर्फ 560 गेंदें ली है. बता दें, टिम डेविड 17 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के दम पर 26 रन बनाकर आउट हुए. 

टिम डेविड का मेगा रिकॉर्ड

आईपीएल में सबसे कम गेंदों में एक हजार रनों के आंकड़े तक पहुंचने के मामले में टिम डेविड अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 545 गेंदों में इस आंकड़े को छूआ था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ट्रेविस हेड हैं जबकि चौथे पर फिल सॉल्ट, पांचवें पर हेनरिक क्लासेन. जबकि वीरेंद्र सहवाग लिस्ट में छठे स्थान पर हैं और उन्होंने 604 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था.

1000 आईपीएल रन के लिए ली गई सबसे कम गेंदें
545 - आंद्रे रसेल
560 - टिम डेविड**
575 - ट्रैविस हेड
575 - फिल साल्ट
594 - हेनरिक क्लासेन
604 - वीरेंद्र सहवाग

टिम डेविड ने 2025 के बाद से टी20 में मिडिल ओवरों में 32.15 के औसत और 184.95 के स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने मैदान पर अपने आक्रामक इरादे जाहिर किए हैं.

यह भी पढ़ें: SRH vs CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है पूरा समीकरण

यह भी पढ़ें: Shreyas Iyer Catch: 'फील्डिंग का गॉडफ़ादर...' सरपंच साहब के कैच पर जॉन्टी रोड्स का रिएक्शन हुआ वायरल, सचिन, सहवाग, सिद्धू सब हुए मुरीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Delhi Capitals, Indian Premier League 2026, Cricket, Timothy Hays David
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com