विज्ञापन

Video: विलेन से हीरो बने डेविड मिलर...आखिरी 4 गेंदों में ऐसे छीन लिया आरसीबी से मैच, देखते रह गए विराट कोहली

RCB vs DC Highlights, IPL 2026: David Miller: शनिवार को आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के अर्धशतकों के बाद डेविड मिलर की विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ दिल्ली कैपिटल्स  नेआईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले को अपने नाम किया.

Video: विलेन से हीरो बने डेविड मिलर...आखिरी 4 गेंदों में ऐसे छीन लिया आरसीबी से मैच, देखते रह गए विराट कोहली
RCB vs DC,Last over thriller

RCB vs DC Highlights, IPL 2026: David Miller: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दिल्ली को जीत नहीं दिला पाने वाले डेविड मिलर ने आखिरकार वह कर दिखाया जिसके लिए वो जाने जाते हैं . गुजरात टाइटंस के खिलाफ हालिया हार को पीछे छोड़ते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ निर्णायक क्षण में टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. दरअसल, शनिवार को आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के अर्धशतकों के बाद डेविड मिलर की विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ दिल्ली कैपिटल्स  नेआईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले को अपने नाम किया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डीसी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 6 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल कर लिया है. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स 5 में से 3 मैच अपने नाम कर चुकी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है.

ऐसा था मैच का रोमांच
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस टीम को विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 52 रन की साझेदारी की। कोहली 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साल्ट ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 47 रन जुटाए. साल्ट ने 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली, जबकि पड्डिकल ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इसके बाद टिम डेविड ने 26 रन, जबकि जितेश शर्मा ने 14 रन टीम के खाते में जोड़े. क्रुणाल पंड्या ने 12 रन जुटाए। विपक्षी खेमे से अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मुकेश कुमार ने 1 विकेट निकाला.

दिल्ली को मिली रोमांचक जीत
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में जीत दर्ज कर ली. पारी की चौथी गेंद पर डीसी को पथुम निसांका (1) के रूप में झटका लगा. इसके बाद 2.5 ओवर में 18 के स्कोर तक टीम ने करुण नायर (5) और समीर रिजवी (2) का विकेट भी गंवा दिया. शुरुआती तीनों विकेट भुवनेश्वर कुमार के नाम रहे. यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 69 रन की साझेदारी की. राहुल 34 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने स्टब्स के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया.

13.3 ओवर के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल क्रैंप्स के कारण परेशानी में नजर आए. हालांकि, कुछ देर मैदान पर ही उपचार के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन 15.5 ओवर के बाद एक बार फिर अक्षर दर्द में दिखे. आखिरकार, उन्हें रिटायर्ड हर्ड होकर वापस लौटना पड़ा और उनके स्थान पर डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए उतरे। कप्तान पटेल ने 19 गेंदों में 3 चौकों के साथ 26 रन टीम के खाते में जुटाए.

आखिरी ओवर में चाहिए थे 15 रन , ऐसे मिली जीत
18वें ओवर में ऐसा मौका आया, जब दिल्ली कैपिटल्स की पारी में 24 गेंदों के बाद बाउंड्री आई. अंतिम ओवर में टीम को 15 रन की दरकार थी. रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्के लगाए.अंतिम गेंद पर चौके के साथ मैच का अंत कर दिया. ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ 24 गेंदों में 45 रन की अटूट साझेदारी की. स्टब्स 47 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मिलर ने 10 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ नाबाद 22 रन बनाकर दिल्ली को रोमांचक जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट निकाला.

ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: 'उसके लिए मेरा संदेश साफ है...KKR के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को कुमार संगाकारा से मिला यह खास मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com