विज्ञापन

IPL 2026: RCB कप्तान रजत पाटीदार ने इसे बताया LSG के खिलाफ हार का सबसे बड़ा कारण

Rajat Patidar on RCB lose vs LSG, IPL 2026: आरसीबी (RCB) को डीएलएस (DLS) के तहत 19 ओवर में जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला था जिससे वो 9 रन पीछे रह गई.

IPL 2026: RCB कप्तान रजत पाटीदार ने इसे बताया LSG के खिलाफ हार का सबसे बड़ा कारण
Rajat Patidar on RCB lose vs LSG, IPL 2026:

Rajat Patidar on RCB lose vs LSG, IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. गुरुवार की शाम इकाना स्टेडियम में आरसीबी को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ डीएलएस नियम के तहत 9 रन से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम एक या दो शॉट पीछे रह गए. रजत पाटीदार ने कहा, "हमें पता था कि लक्ष्य कैसे हासिल करना है. लड़कों ने अच्छा खेला. सभी बल्लेबाजों ने अच्छा इंटेंट दिखाया. यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच थी. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी. हम अंत तक गए, बस एक या दो शॉट पीछे रह गए. हमारे पास चार और मैच हैं. हम मैच दर मैच लक्ष्य बनाकर चलेंगे."

एलएसजी के लिए शतक लगाने वाले मिशेल मार्श के बारे में पाटीदार ने कहा, "वह बहुत बढ़िया खेले. उन्होंने हम पर दबाव बनाया, खासकर पावरप्ले में. मार्श की पारी बेहतरीन थी. मैं संशय में था कि पावरप्ले के बाद उनके सामने किसे गेंदबाजी दूं." 

बारिश से बाधित मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. एलएसजी के लिए सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने विस्फोटक शतक लगाया. आईपीएल में किसी एलएसजी के बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक था. 49 गेंदों पर शतक लगाने वाले मार्श ने 56 गेंदों पर 9 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 111 रनों की पारी खेली. मार्श की इस पारी की बदौलत एलएसजी ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए.

आरसीबी को डीएलएस के तहत 19 ओवर में जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला था. आरसीबी शुरुआत खराब रही. जैकब बेथेल 4 और कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए. देवदत्त पड्डिकल 25 गेंदों पर 34, रजत पाटीदार के 31 गेंदों पर 61, टिम डेविड के 17 गेंदों पर 40, क्रुणाल पांड्या के 16 गेंदों पर नाबाद 28 और रोमारियो शेफर्ड के 15 गेंदों पर नाबाद 23 रन के बावजूद आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बना सकी और मैच 9 रन से हार गई. मार्श प्लेयर ऑफ द मैच रहे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com