Pakistan vs Bangladesh, 1st Test Match: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज (21 अगस्त) से हो रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला 21 अगस्त से 25 अगस्त के बीच रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पूर्व पाकिस्तानी मौसम विभाग की मानें तो रावलपिंडी टेस्ट के शुरुआती दिनों में बारिश होने की प्रबल आसार हैं. हालांकि, मैच ज्यों-ज्यों आगे बढ़ता चला जाएगा. मौसम के साफ होने की भी प्रबल संभावना है.
रावलपिंडी टेस्ट मुकाबले से पूर्व @waheed__malik नाम के फैन ने मैदान का एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में पिच को बिल्कुल साफ और गेंदबाजों के मुफीद देखा जा सकता है. क्रिकेट प्रेमी ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ''जैसी पिच है मैच 3 दिन में ही खत्म हो जाएगा.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Jaisi pitch ha match 3 din m he khatm ho jae ga 👀#PAKvBAN pic.twitter.com/y2Yj1Q6NkA
— Waheed Malik (@waheed__malik) August 20, 2024
@waheed__malik की तरफ से साझा किए गए इस वीडियो पर खेल प्रेमी भी अपना विचार साझा कर रहे हैं. @AqdasRehman नाम के फैन ने लिखा है, ''बारिश का ख्याल रखा गया है कि अगर बारिश हो भी सही तो कुछ ना कुछ तो फैसला हो.''
Barish ka khayal rakha gaya hy k ager barish ho b sahi to kuch na kuch to faisla ho
— Aqdas Rehman (@AqdasRehman) August 20, 2024
@waheed__malik नाम के क्रिकेट प्रेमी ने हां में हां मिलाते हुए लिखा है, ''पॉइंट तो है.''
Point to ha 😂
— Waheed Malik (@waheed__malik) August 20, 2024
@koishakknahi नाम के शख्स ने लिखा है, ''3 दिन और पाकिस्तान हार जाएगा???''
3 days and Pakistan will lose ???
— Happiness Rediscovered !!! (@koishakknahi) August 21, 2024
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम का मिजाज
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के इतिहास पर गौर करें तो यहां क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा से ही हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला है. हालांकि, मौजूदा समय में बारिश के आसार को देखते हुए पिच को गेंदबाजों के अनुसार तैयार किया गया है. जिससे मैच का रिजल्ट निकल सके.
यहां पहली और दूसरी पारी का औसत स्कोर 338 से 401 के बीच, वहीं तीसरी और चौथी पारी का औसत स्कोर 253 और 192 के बीच है. रावलपिंडी में अबतक का सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड के नाम दर्ज है.
साल 2022 में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 657/10 रन खड़े कर दिए थे. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को स्पिनरों के बजाय तेज गेंदबाजों के ज्यादा मुफीद माना जाता है.
यह भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर का महारिकॉर्ड तोड़ने के करीब शाहीन अफरीदी, दुनिया में गूंज उठेगा नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं