Shaheen Afridi Close to Breaking Mohammad Aamir Record: पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेल जाने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज (21 अगस्त) से हो रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा. मैच के दौरान सभी की निगाहें स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के ऊपर टिकी रहेंगी.
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अगर 24 वर्षीय शाहीन अफरीदी 7 विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में अपने हमवतन खिलाड़ी मोहम्मद आमिर को पीछे छोड़ देंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आमिर ने पाकिस्तान के लिए 2009 से 2019 के बीच 36 टेस्ट मैच खेलते हुए 67 पारियों में 30.47 की औसत से 119 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 बार 4 और 4 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. टेस्ट क्रिकेट में आमिर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 44 रन खर्च कर 6 विकेट है.
वहीं बात करें अफरीदी के बारे में तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2018 से खबर लिखे जाने तक 29 मुकाबलों में शिरकत की है. इस बीच उन्हें 50 पारियों में 26.71 की औसत से 113 सफलता हासिल हुई है. अफरीदी के नाम टेस्ट क्रिकेट में 12 बार 4 और 4 बार 5 विकेट लेने का कारनामा है. यहां उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 51 रन खर्च कर 6 विकेट है.
वसीम अकरम के नाम दर्ज है इतिहास
पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम दर्ज है. अकरम ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 1985 से 2002 के बीच 104 मुकाबलों में शिरकत की.
इस बीच उन्हें 181 पारियों में 23.62 की औसत से 414 सफलता हाथ लगी. वसीम के नाम टेस्ट क्रिकेट में 28 बार 4 और 22 बार 5 विकेट लेने का कारनामा है. यहां उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 119 रन खर्च कर 7 विकेट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं