विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'वैभव सूर्यवंशी से भी बेहतर', रविचंद्रन अश्विन ने इस युवा स्टार को बताया बेहतरीन खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin on Vaibhav Suryavanshi; IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.  उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. वहीं प्रियांश आर्या ने मात्र 5 पारियों में 42.20 की औसत और 248.23 के स्ट्राइक रेट से 211 रन कूट दिए हैं.

Vaibhav Suryavanshi: 'वैभव सूर्यवंशी से भी बेहतर', रविचंद्रन अश्विन ने इस युवा स्टार को बताया बेहतरीन खिलाड़ी
Ravichandran Ashwin on Vaibhav Suryavanshi; IPL 2026:

Ravichandran Ashwin on Vaibhav Suryavanshi; IPL 2026: आईपीएल 2026 में युवा प्रतिभाओं की जंग के बीच दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ा बयान देकर नई बहस छेड़ दी है. अश्विन का मानना है कि पंजाब किंग्स के उभरते सितारे प्रियांश आर्या, राजस्थान रॉयल्स की सनसनी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे से भी एक कदम आगे हैं. अश्विन ने स्पष्ट किया कि वह किसी को नीचा नहीं दिखा रहे, बल्कि प्रियांश की बड़े स्कोर बनाने की क्षमता और उनके पास मौजूद शॉट्स की जबरदस्त वैरायटी उन्हें सबसे अलग और खास बनाती है. अश्विन के अनुसार, प्रियांश न केवल आक्रामक खेलते हैं, बल्कि लंबी पारी खेलने का हुनर भी बखूबी जानते हैं.

आंकड़ों की दुनिया में भी प्रियांश आर्या का दबदबा साफ नजर आ रहा है. इस सीजन में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की तुलना में न केवल बेहतर औसत से रन बनाए हैं, बल्कि उनका स्ट्राइक रेट भी अधिक प्रभावशाली है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रियांश ने यह उपलब्धि वैभव से एक पारी कम खेलकर हासिल की है. पंजाब किंग्स के इस ओपनर का प्रदर्शन इस सीजन में उनकी टीम की अजेय दौड़ की तरह ही बेमिसाल रहा है, जिससे उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर मजबूती से खींचा है.

प्रियांश के प्रदर्शन पर गौर करें तो उन्होंने टूर्नामेंट की मात्र 5 पारियों में 42.20 की औसत और 248.23 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 211 रन कूट दिए हैं. इस बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने अब तक पंजाब किंग्स के लिए दो मैच जिताने वाली हाफ-सेंचुरी जड़ी हैं. उनकी सबसे यादगार पारी पिछले हफ्ते न्यू चंडीगढ़ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ देखने को मिली थी, जहां उन्होंने महज 37 गेंदों में 93 रनों का तूफान खड़ा कर दिया था. प्रियांश की यह निरंतरता और निडर अंदाज उन्हें इस सीजन का सबसे खतरनाक पावरहिटर बना रहा है.

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में धमाल

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.  उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं. वह इस सीजन में रॉयल्स के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और कुल मिलाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करने की उम्मीदें भी जगा दी हैं.

लखनऊ के खिलाफ मैच में भले ही वैभव सूर्यवंशी केवल 8 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर में 500 रन पूरा कर लिए. एक ओर जहां वैभव गेंद खेलने के हिसाब  से सबसे तेज 500 आईपीएल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने तो वहीं, आईपीएल इतिहास में सबसे कम्र उम्र में 500 रन पूरा करने का कमाल कर दिखाया. 

सबसे कम्र उम्र में 500 IPL रन

  • 15 साल 26 दिन - वैभव सूर्यवंशी
  • 19 साल164 दिन - पृथ्वी शॉ
  • 19 साल195 दिन - संजू सैमसन
  • 19 साल 220 दिन - ऋषभ पंत
  • 19साल 295 दिन - इशान किशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com