अब जब टीम श्रेयस अय्यर आज मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय की बढ़त पर नजर गड़ाए है, लेकिन थोड़ा चौंकाने वाली बात यह है कि इससे और बाकी किसी से भी ज्यादा चर्चे वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रहे हैं. पिछले मैच में वैभव की नाकामी के बाद पूरी चर्चा उनके बैटिंग ऑर्डर के इर्द-गिर्द सिमट गई थी और यह आज ठीक मैच शुरू होने से पहले तक जारी है. बड़ी संख्या में पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था कि वैभव को नंबर-3 पर न भेजकर उनकी मूल भूमिका में भेजना चाहिए था. और अब तीसरे मैच से पहले महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इसी लाइन पर और आगे जाते हुए कहा है कि वैभव को नंबर तीन पर खिलाने से बेहतर है कि उन्हें बेंच पर बैठा दिया जाए.
अश्विन ने कहा, 'मैं जानता हूं कि नंबर 3 वैभव का आदर्श नंबर नहीं है. यदि उन्हें करियर के इस पड़ाव पर ज्यादा बेहतर करना है और सफल होना है, तो उन्हें पारी की शुरुआत करनी होगी. नंबर 3 पर आपको स्ट्राइक को घुमाना, जल्दी-जल्दी सिंगल लेना, बाउंड्री ढूंढना और खेल की गति को समझना आना चाहिए. इतने कम उम्र के बच्चे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और वह भी एक दूसरे दूसरे देश में इन सब बातों की उम्मीद करना मुश्किल है. यदि वह ऐसा करने में सफल हो जाते हैं, तो वह एक पीढ़ी में एक बार आने वाली प्रतिभा (जनरेशनल टैलेंट) हैं. लेकिन अगर आप उनका इस्तेमाल वैसे ही करने जा रहे हैं जैसे अभी कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि उन्हें खिलाया ही न जाए.'
'पिछले मैच जैसी गलती आज नहीं करेगा'
वहीं, अश्विन ने पहले मैच में वैभव की एक बड़ी खामी की ओर इशारा करते हुए कहा, 'वैभव पांचवे ओवर में बैटिंग करने आया. तब वह आठ गेंद खेला और वह इन आठों गेंदों पर एक ही तरह का शॉट खेलने की कोशिश कर रहा था. ऐसे में यह सीनियर खिलाड़ी की ड्यूटी थी कि वह दूसरे छोर से आकर वैभव को थोड़ा शांत करते. साफ दिख रहा था कि वैभव शांत नहीं था. अभिषेक दूसरे छोर पर उसके साथ थे. ऐसे में अभिषेक को स्ट्राइक लेकर वैभव को शांत करना था, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए. लेकिन यह वैभव के लिए यह बहुत ही बड़ा सबक था और वह तेजी से सीखता भी है.' दिग्गज गेंदबाज ने कहा, 'वैभव ने दिखाया है कि वह आईपीएल में तेजी से सीखता है. जब भी उसने खराब तरीके से विकेट गंवाया, तो अगले ही मैच में उसने इसमें सुधार किया. और मुझे भरोसा है कि आज के मैच में वह यह गलती नहीं करेगा.'
F.A.Q. से समझें वैभव सूर्यवंशी के पिछले मैच की कहानी
प्र:- दूसरे टी20I मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कुल कितने रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट क्या रहा?
उ.:- इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों पर 4 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 50.00 का रहा, जिसमें कोई भी चौका या छक्का शामिल नहीं था.
प्र:- इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का विकेट किस गेंदबाज ने लिया और वे किस प्रकार आउट हुए?
उ.:- वैभव सूर्यवंशी को तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने अपना शिकार बनाया. उनका कैच बाउंड्री या फील्डिंग के दौरान डैरिल मिशेल ने पकड़ा, जिसके चलते वे 6.2 ओवर में 44 के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे.
प्र:- इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के दौरान क्या कोई जीवनदान मिला था?
उ.:- जी हाँ, अपनी पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी को एक शुरुआती जीवनदान मिला था। पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे बेवोन जैकब्स ने उनका एक आसान कैच छोड़ दिया था, हालांकि वे इस जीवनदान का बड़ा फायदा उठाने में नाकाम रहे और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए.
प्र:- इस मैच में भारत की पारी के लिहाज से वैभव सूर्यवंशी का विकेट किस स्कोर और कौन से ओवर में गिरा?
उ.:- वैभव सूर्यवंशी पारी के छठे ओवर (6.2 ओवर) में आउट हुए. जब वे आउट हुए, तब भारतीय टीम का कुल स्कोर 44 रन (2 विकेट के नुकसान पर) था. संजू सैमसन के बाद उनका विकेट गिरने से भारतीय टीम शुरुआती झटकों के बाद दबाव में आ गई थी.
प्र:- इस मुकाबले में भारतीय पारी के स्कोरकार्ड के अनुसार वैभव सूर्यवंशी किस क्रम (Batting Position) पर बल्लेबाजी करने उतरे थे?
उ.:- इस मैच में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर 3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने भेजा था। हालांकि, विशेषज्ञ क्रिकेट विश्लेषकों और रवि अश्विन जैसी दिग्गजों की राय के अनुसार, यह उनका स्वाभाविक या आदर्श स्थान नहीं है, क्योंकि वे सामान्यतः पारी की शुरुआत (Open) करने के लिए जाने जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं