विज्ञापन

IND vs ENG, T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा को सेमीफाइनल में भारतीय प्लेइंग 11 से बाहर करने पर राजी हैं रवि शास्त्री, लेकिन इस शर्त पर

India vs England, T20 World Cup 2026 Semi Final: पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को अभिषेक शर्मा के भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर अपनी राय दी है. सेमीफाइनल से पहले उनका यह बयान वायरल हो रहा है.

IND vs ENG, T20 World Cup 2026:  अभिषेक शर्मा को सेमीफाइनल में भारतीय प्लेइंग 11 से बाहर करने पर राजी हैं रवि शास्त्री, लेकिन इस शर्त पर
Ravi Shastri on Abhishek Sharma, India Playing 11

Ravi Shastri on Abhishek Sharma: भारत औऱ इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला है. मार्च को दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ वानखेड़े में मैदान पर होगी. भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता अभिषेक शर्मा हैं जो अबतक आत्मविश्वास के साथ बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. हालांकि उन्होंने एक अर्धशतकीय पारी खेली है लेकिन उनकी बल्लेबाज में पुराना धार गायब है. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अभिषेक को इलेवन में मौका मिलेगा. इस बारे में पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बयान दिया है. आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में शास्त्री ने कहा कि "इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में  अभिषेक शर्मा की जगह के बारे में कोई भी फैसला सबसे पहले बाएं हाथ के बैट्समैन के मेंटल स्पेस पर आधारित होना चाहिए".

आईसीसी के हवाले से शास्त्री ने कहा, "जब तक टीम मैनेजमेंट को यह एहसास नहीं होता कि मानसिक रूप से  तैयार नहीं है या उसका आत्मविश्वास डगमगा हुआ है, मैं उसे टीम में रखूंगा. यह टीम मैनेजमेंट पर है कि वे बातचीत और नेट्स में उसकी बल्लेबाजी को देखकर क्या फैसला करते हैं."
इसके अलावा पूर्व कोच ने आगे ये भी कहा कि,  बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के बारे में वह तभी सोचेंगे, जब ईशान किशन, जिन्होंने खुद 7 मैचों में 224 रन बनाकर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है, ओपनिंग स्पॉट पर आ जाएं. लेफ्टी के दबदबे वाले टॉप-ऑर्डर को तोड़ने के लिए संजू सैमसन को टीम में वापस लाने के लिए, किशन तीसरे नंबर पर आ गए हैं. 

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026 semi-finals: बारिश के कारण T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रद्द हुआ तो भारत- न्यूजीलैंड को लगेगा झटका, पलट जाएगी बाजी, जानें क्या है समीकरण

ये भी पढ़ें-  IND vs ENG, T20 World Cup semifinals: हार्दिक, सूर्या, अभिषेक नहीं, भारत के ये 2 खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पलट देंगे बाजी, सुनील गावस्कर ने बताया

शास्त्री ने यह भी बताया कि पिछली बार जब अभिषेक पिछले साल वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे, तो उन्होंने 54 गेंदों में 135 रन बनाए थे, जो किसी भारतीय का सबसे बड़ा T20I स्कोर था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उनके साथ ही जाना चाहिए. 

पूर्व कोच ने माना कि अभिषेक एक ऐसे खिलाड़ी जो मैच अपने दम प मैच को बदल सकते हैं. शास्त्री ने कहा, “मैं वह पारी नहीं भूल सकता. उसने तेज शतक लगाए हैं. मैं उसके साथ जाऊंगा, क्योंकि इस बल्लेबाजी लाइनअप में काफी दम है.'

भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com