- टीम के खराब प्रदर्शन के बाद गुलबदीन हटाए गए
- वर्ल्डकप में अपने सभी मैच हार गया था अफगानिस्तान
- असगर अफगान को उप कप्तान बनाया गया
वर्ल्डकप 2019 में अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Team) के खराब प्रदर्शन की गाज कप्तान गुलबदीन नैब (Gulbadin Naib) पर गिरी है. गुलबदीन को कप्तान पद से हटा दिया गया है. युवा स्पिन गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan)को तीनों ही फॉर्मेट में अफगानिस्तान टीम की बागडोर सौंपी गई है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद को कप्तान बनाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि असगर अफगान (Asghar Afghan) को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. गौरतलब है वर्ल्डकप के पहले असगर अफगान को कप्तानी से हटाकर उनकी जगह गुलबदीन को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार पर रोहित शर्मा ने 'भारी मन' से किया यह ट्वीट
BREAKING: Rashid Khan has been appointed Afghanistan captain across formats! Asghar Afghan is vice-captain. pic.twitter.com/yKCfChR6a4
— ICC (@ICC) July 12, 2019
अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने वर्ल्डकप के ठीक पहले असगर अफगान को कप्तानी से हटाने के फैसले की आलोचना की थी. वर्ल्डकप 2019 (World Cup 2019) के दौरान गुलबदीन साधारण कप्तान साबित हुए थे. गेंदबाजी और बल्लेबाजी में वे कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. रणनीतिक मामलों में भी कमजोर साबित होने के कारण अफगानिस्तान टीम को कुछ नजदीकी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था.
राशिद खान (Rashid Khan) सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट में अफगानिस्तान (Afghanistan Team) की कप्तानी करेंगे. जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भी वे कप्तान होंगे. अफगानिस्तान टीम इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भी खेलेगी जिसमें तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच होंगे. यह मैच भारत में खेले 5 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे.
वीडियो: वर्ल्डकप 2019 में टीम इंडिया का सफर खत्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं