विज्ञापन

T20 WC 2026: भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट के बीच रमीज राजा का वीडियो हुआ वायरल, PCB चेयरमैन रहते बताई थी अपने बोर्ड की हैसियत

Ramiz Raja Video Viral Pakistan Boycott T20 WC 2026 vs IND: पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए यह स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन का हिस्सा तो होगी, लेकिन 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले में भाग नहीं लेगी.

T20 WC 2026: भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट के बीच रमीज राजा का वीडियो हुआ वायरल, PCB चेयरमैन रहते बताई थी अपने बोर्ड की हैसियत
Ramiz Raja Viral Video; Pakistan Boycott T20 WC Match vs IND:

Ramiz Raja Viral Video; Pakistan Boycott T20 WC Match vs IND: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर पाकिस्तान ने जो ड्रामा शुरू किया है वो अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन ये फैसला पाकिस्तान के लिए आने वाले समय में कितना मुश्किल खड़ा कर सकता है इसका अंदाजा शायद उन्हें नहीं है, मगर इस बीच पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाल से सभी को औगत कराते हुए सुने जा सकते हैं. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने पूर्व खिलाड़ी और अधिकारी रमीज राजा की पुरानी चेतावनी पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत दिख रही है. हालिया घटनाक्रम में पाकिस्तान सरकार ने यह संकेत दिया है कि पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा न लेने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि इस निर्णय से पाकिस्तान क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

रमीज राजा पहले ही इस तरह की स्थिति को लेकर आगाह कर चुके हैं. उनका कहना रहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कुल फंडिंग का बड़ा हिस्सा भारतीय बाजार से आता है. अगर किसी कारणवश यह आर्थिक सहयोग प्रभावित होता है, तो इसका सीधा असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वित्तीय हालात पर पड़ेगा.

एक बैठक के दौरान रमीज राजा ने कहा था कि आईसीसी की लगभग 90 प्रतिशत कमाई भारतीय बाजार से जुड़ी हुई है और उसी धन से विभिन्न क्रिकेट बोर्डों को समर्थन मिलता है. ऐसे में अगर यह फंडिंग रुकती है, तो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए हालात बेहद मुश्किल हो सकते हैं. उन्होंने यह भी इशारा किया था कि वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था में भारत की भूमिका इतनी अहम है कि किसी भी बड़े फैसले का असर सीधे अन्य बोर्डों पर पड़ता है.

इसी बीच पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए यह स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन का हिस्सा तो होगी, लेकिन 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले में भाग नहीं लेगी. इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पीसीबी को संभावित नतीजों को लेकर चेतावनी दी है. कहा जा रहा है कि इस तरह के कदम से बोर्ड पर प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं.

क्रिकेट जगत में यह भी चर्चा है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ खेल तक सीमित नहीं होता, बल्कि उससे जुड़ी ब्रॉडकास्टिंग, प्रायोजन, मर्चेंडाइज और वैश्विक दर्शकों की दिलचस्पी आईसीसी और विश्व क्रिकेट के लिए बड़ी आर्थिक अहमियत रखती है. ऐसे में इस मैच का न होना कई स्तरों पर नुकसान पहुंचा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com