विज्ञापन

शान मसूद के कप्तानी से हटाए जाने पर रमीज राजा हुए नाराज, लिखित शिकायत दर्ज कराने की दी सलाह

रमीज राजा ने शान मसूद का बचाव किया है. उनका कहना है शान को औसत दर्जे की टीम दी गई. जिससे वह अपेक्षित रिजल्ट नहीं ला सके.

शान मसूद के कप्तानी से हटाए जाने पर रमीज राजा हुए नाराज, लिखित शिकायत दर्ज कराने की दी सलाह
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) ने शान मसूद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि पीसीबी ने उन्हें बलि का बकरा बनाया है. 63 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'मैं शान मसूद की जगह होता तो लिखित शिकायत (Written Complaint) कर देता कि आप मुझे औसत दर्जे (Mediocre) की टैलेंट फीड कर रहे हैं. इसी वजह से मेरे रिजल्ट इंपैक्ट हुए हैं. क्योंकि मेरे पास टैलेंट ही नहीं है. ये मेरी गलती नहीं है. क्योंकि मुझे तो यहां सेट प्लेयर, सेट आर्टिकल्स, सेट स्टैंडर्ड के प्लेयर चाहिए, जो कि वर्ल्ड लेवल पर कंप्लीट कर सकें. पीछे से आप मुझे खेप औसत दर्जे की देंगे तो आप मुझसे एक्सीलेंस रिजल्ट की उम्मीद ना करें. यहीं चीज बाबर आजम को जो कप्तानी मिली है उनके साथ भी होगा. इसलिए कि जो टीम उनको दी गई है वो बिल्कूल शान मसूद वाली टीम की ब्लू प्रिंट है. पहले से ही वहीं तेज गेंदबाज हैं. पहले से ही मेकअप है. बिना खेल के रिजल्ट नहीं मिलने वाला है.'

मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद का बयान 

शान मसूद को उनके पद से बर्खास्त करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद ने कहा था कि हम एक ऐसे कप्तान की तलाश कर रहे हैं जो टीम का बेहतर तरीके से नेतृत्व कर सके. उन्होंने कहा, 'शान का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा था. मगर कप्तान के तौर पर हमें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे थे.'

यहीं नहीं उन्होंने यह भी कहा कि चयन समिति ने बाबर को कप्तान बनाए जाने के निर्णय पर सर्वसम्मति दिखाई है. उनके अलावा चर्चा में किसी दूसरे खिलाड़ी का नाम नहीं आया. इस दौरान उन्होंने शान की कप्तानी में की कई कमियों को भी उजागर किया. 

जावेद ने कहा, 'कप्तान की जिम्मेदारी मैच को समाप्त करना होता है. कुछ चीजें टीम की जिम्मेदारी होती हैं, कुछ चयनकर्ताओं की और कुछ कप्तान की. कप्तान की जिम्मेदारियों में टीम के ओवर रेट को नियंत्रित करना, डीआरएस के फैसले लेना और टॉस के समय सही निर्णय लेना भी शामिल है.'

यही भी पढ़ें- इंग्लैंड पहुंचे साई किशोर, भारत नहीं तो किस टीम की तरफ से करेंगे धूम धड़ाका? नाम आया सामने
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Ramiz Raja, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com