विज्ञापन

रजत के दिल में बसते हैं विराट, पाटीदार ने चुनीं 5 सबसे यादगार पारियां, सचिन नहीं कोहली बने असल बॉस!

रजत पाटीदार ने भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से खेली गई पांच यादगार पारियों का चुनाव किया है. जिसमें उन्होंने सचिन, विराट, रैना और वैभव की पारियों को शामिल किया है.

रजत के दिल में बसते हैं विराट, पाटीदार ने चुनीं 5 सबसे यादगार पारियां, सचिन नहीं कोहली बने असल बॉस!
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी की जमकर सराहना होती है. समय-समय पर उनके खेल को देखते हुए देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर उन्हें भारतीय बेड़े में शामिल करने की मांग करते रहते हैं. मगर उनकी अबतक ब्लू टीम में दोबारा वापसी नहीं हो पाई है. जारी उठापटक के बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से खेली गई पांच यादगार पारियों का चुनाव किया है. जो उनके दिल के बेहद करीब है. चुनी गई शानदार पारियों में उन्होंने विराट कोहली की दो पारियों को अपनी लिस्ट में शामिल किया है. जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 82 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2014-15 में बनाए गए 692 रन शामिल हैं.

सचिन की मैराथन पारी बनी पाटीदार की सबसे चहेती पारी 

रजत पाटीदार ने सबसे यादगार पारियों में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर की तरफ से खेली गई नाबाद 241 रन की पारी को रखा है. साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सचिन कवर ड्राइव लगाने के प्रयास में बार-बार आउट हो रहे थे. जिसके बाद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर जाने वाली गेंदों को छोड़ने का संकल्प लिया. जिसका उन्हें लाभ भी मिला. उन्होंने अगले मुकाबले में क्रीज पर 613 मिनट तक बल्लेबाजी की और 241 रनों की नाबाद दोहरी शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे. जिसके बाद उनकी खूब सराहना हुई थी. लारा ने तो उनकी इस पारी को सबसे अनुशासित पारी तक कह डाला था. 

ये चार पारियां भी पाटीदार के दिल के करीब 

सचिन की तरफ से खेली गई इस यादगार पारी के अलावा कोहली की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में बनाए गए नाबाद 82 और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2014-15 में जुटाए गए 692 रन भी पाटीदार के दिल के काफी करीब हैं. 

वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर उन्होंने सुरेश रैना और वैभव सूर्यवंशी की तरफ से खेली गई पारियों को रखा है. रैना ने आईपीएल 2014 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (मौजूदा समय में पंजाब किंग्स) के खिलाफ मात्र 25 गेंदों में 87 रन ठोक डाले थे. 

वहीं युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तरफ से आईपीएल में लगाए दोनों शतकों की भी उन्होंने खूब सराहना की है. उन्होंने उनकी इन दोनों शतकीय पारियों को अपनी यादगार पारियों में शामिल किया है. 

यह भी पढ़ें- बीसीसीआई ने 'ओपन' कर दिया रोहित का 'मिशन 2027 ', जानें रिव्यू मीटिंग के बाद क्या बोले बोर्ड सचिव


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rajat Manohar Patidar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com