
शानदार गेंदबाज़ी और बेहतरीन फील्डिंग प्रदर्शन राजस्थान द्वारा जिसने दिल्ली जैसे दिग्गज बैटिंग लाइन अप को मुंबई के मैदान पर महज़ 147 रनों पर रोक दिया| वहीँ दिल्ली के उपरी क्रम के बल्लेबाजों द्वारा थोड़ा लचीला प्रदर्शन भी देखने को मिला जो उनकी विकेटों का कारण बना| दिल्ली के लिए उनके कप्तान रिषभ पन्त (51) के बल्ले से आया पचासा लेकिन उनके अलावा और और कोई भी उपरी बल्लेबाज़ 10 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया| अंत में दिल्ली के लिए निचले क्रम के बल्लेबाजों में डेब्यूटेंट ललित यादव ने समझ बूझ के साथ बल्लेबाज़ी की और 20 रन अपने और टीम के लिए जोड़ दिए| उनके अलावा क्रिस वोक्स (15) और टॉम करन (21) ने भी बल्लेबाज़ी में भी अपने हाथ आज़माते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया|
19.6 ओवर (2 रन) दो रन!!! इसी के साथ 147 रनों पर दिल्ली की पारी हुई समाप्त| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से रबाडा ने 2 रन पूरा कर लिया|
19.5 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पुल लगाना चाहते थे| बल्ले और बॉल का सही संपर्क नही हुआ और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल फाइन लेग की ओर गई| फील्डर पीछे मौजूद नही गेंद गई सीधे सीमा रेखा के पार मिला चार रन|
19.4 ओवर (2 रन) आगे डाली हुई धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए| बल्ले और गेंद का सही संपर्क हुआ नही| हवा में गई गेंद लॉन्ग ऑफ और मिड ऑफ के फील्डर के बीच में जा गीरी गेंद| बल्लेबाजों ने इसी बीच 2 रन हासिक किया|
19.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
19.2 ओवर (1 रन) यॉर्कर गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका हासिल हुआ| कसी हुई गेंदबाज़ी|
19.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
18.6 ओवर (1 रन) आउट!!! रन आउट!!! आठवां झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ| दूसरा रन आउट इस पारी का होता हुआ दिल्ली की ओए से यहाँ पर| आर अश्विन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की ओर खेलकर दो रन लेना चाहते थे| लेकिन लॉन्ग ऑफ से भगाकर फील्डर कवर्स की ओर आये और गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| जहाँ से फिर कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगा दिया| रन आउट की हुई अपील| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद संजू ने स्टंप्स को लगाया था तो अश्विन क्रीज़ के बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 136/8 दिल्ली|
18.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.5 ओवर (2 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को हलके हाथों से पुश किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे पूरा भी कर लिया|
18.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! रूम बनाकर बड़े शॉट के लिए गए थे अश्विन लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए|
18.3 ओवर (4 रन) चौका!! अश्विन ने आते ही पहली गेंद पर बाउंड्री जड़ दी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से कट कर दिया| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई|
18.2 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! एक बार फिर से दिल्ली के दिलेर धीमी गारी की गेंद पर चकमा खाते हुए अपना विकेट गँवा बैठे| टॉम करन 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मुस्तफ़िज़ुर रहमान को मिली दूसरी सफ़लता| धीमी गति की डाली हुई यॉर्कर गेंद जिसको समझ नही सके बल्लेबाज़ और गेंद को पूरी तरह से बीट करते हुए ऑफ स्टंप्स पर गेंद को खा बैठे| इसी के साथ एक और विकेट दिल्ली का गिरता हुआ| 128/7 दिल्ली|
18.1 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई| जिसको बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
17.6 ओवर (1 रन) बेहतरीन वापसी चौका खाने के बाद गेंदबाज़ द्वारा| इस गेंद पर भी सिंगल ही आया| लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और रन बटोर| 9 रन इस ओवर से आये|
17.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल सामने की ओर से आता हुआ| हालांकि गेंदबाज़ ने उसे रोकना चाहा था लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए|
17.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! लॉन्ग ऑन की तरफ इस गेंद को हीव किया जहाँ से सिंगल मिल पाया|
17.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में पुश किया और सिंगल हासिल किया|
17.2 ओवर (4 रन) चौका!! गैप में खेला है इस गेंद को वोक्स ने और चार रन टीम के लिए हासिल कर लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को गली फील्डर के बाएँ और से मारने में कामयाब हुए| फील्डर को बीट करते हुए गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
17.1 ओवर (1 रन) पंच किया कवर्स की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|
16.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पहुँच करते हुए 1 रन लिया|
16.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
16.4 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलना चाहते थे| बल्ले का लीडिंग एज लेती हुई गेंद मिड ऑफ की ओर गई| लॉन्ग ऑफ से भागकर मिलर ने गेंद अपने आगे की ओर डाईव लगाकर पकड़ना चाहा| लेकिन गेंद हाथ में नही आई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भगाकर 2 रन पूरा कर लिया|
16.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को पॉइंट की ओर खेला चाहते थे| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल एक टप्पा खाती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई, रन नही मिल पाया|
16.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.1 ओवर (4 रन) चौका!!! काफी देर के बाद आती हुई बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को वोक्स ने कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
टाइम आउट का हुआ समय!!! 16 ओवर की समाप्ति के बाद 107/6 दिल्ली| फिलहाल तो राजस्थान इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाये हुई है लेकिन उन्हें यहाँ से आगे के चार ओवर भी इसी तरह से टाईट रखने होंगे ताकि दिल्ली की टीम बड़े स्कोर तक ना पहुँच सके| वहीँ दूसरी ओर पन्त एंड आर्मी एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना चाहेगी ताकि उनके गेंदबाज़ उसे डिफेंड कर सके|
15.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए तेज़ी के साथ बल्लेबाजों ने 2 रन बटोरा|
15.5 ओवर (1 रन) बैक फूट से गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर 1 रन निकाला|
15.4 ओवर (0 रन) ओवरपिच बॉल को मिड ऑन की तरफ पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन नही आ सका|
15.3 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया, रन नही मिल पाया|
15.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ कट करते हुए सिंगल लिया|
15.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलकर तेज़ी से सिंगल लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इस पारी के दौरान राजस्थान की तरफ से कप्तान सैमसन का दिमाग काफी अच्छी तरीके से चलता हुआ दिखा| जहाँ उन्होंने कब किस गेंदबाज़ से बोलिंग करानी है बराबर फैसला लिया| सैमसन ने इस पारी में कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जहाँ उनके लिए जयदेव उनादकट सबसे सफल गेंदबाज़ रहे| जयदेव ने शुरुआती के तीन बड़े विकेट हासिल करते हुए दिल्ली के उपरी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी| उनका साथ देते हुए फ़िज़ के हाथ 2 जबकि मॉरिस के हाथ 1 सफलता लगी| वहीँ दो रन आउट भी इसमें शामिल थे जिसमें रिषभ पन्त का एक अहम् विकेट भी आया| दिल्ली ने 20 ओवर बल्लेबाज़ी करके इस सपाट पिच पर कुल 147 रन बनाये हैं जो देखने को में तो आसान चेज़ होगी लेकिन पन्त के पास ऐसे कुछ धारदार गेंदबाज़ हैं जो इस टोटल को डिफेंड करने में महारथ हासिल रखते हैं| तो कुछ ही देर में हाज़िर होंगे इस रन चेज़ के साथ, आप बने रहिये हमारे साथ|