4.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4.4 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को पन्त ने मिड ऑफ की ओर ड्राइव किया| तेज़ी से गेंद फील्डर के दाँए ओर से गई सीमा रेखा के पार मिला चार रन|
4.4 ओवर (2 रन) वाइड!!! इसी के साथ बाई में भी 1 रन आता हुआ| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया| लेकिन गेंद कीपर के हाथों को लगती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से 1 रन बल्लेबाजों ने भागकर पूरा किया|
4.3 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में ड्राइव करते हुए 1 रन निकाला|
4.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
4.1 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर रहाणे ने फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
3.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नही मिल सका|
3.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
3.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|
3.3 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ पन्त ने खुला अपना खाता| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बैक फूट से पॉइंट की दिशा में पंच किया| फील्डर के दाँए ओर से गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
3.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
ऋषभ पंत बल्लेबाज़ी करे मैदान पर आए...
3.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! उड़ते हुए संजू ने अपनी टीम को दिलाई सबसे बड़ी विकेट| 9 रन बनाकर धवन भी लौट गए पवेलियन| जयदेव ने दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है| वैसे ये विकेट तो कीपर सैमसन के खाते में डाल देना चहिये| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए धवन इस गेंद पर फाइन लेग की तरफ लैप शॉट लगाने गए| गेंदबाज़ ने ये देखकर धीमी गति से डाल दी गेंद| लैप शॉट के दौरान इस वजह से ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई| कीपर संजू के दाएं ओर गई जहाँ सैमसन ने फुल लेंथ छलांग लगाई और एक हाथ से कैच को लपक लिया| 16/2 दिल्ली|
2.6 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री रहाणे के बल्ले से आती हुई| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लेग साइड की ओर पुल लगाया| फील्डर पीछे मौजूद नही| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
2.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल पाया|
2.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की बॉल को ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
2.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को आगे आकर रहाणे ने कवर्स की ओर खेलने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से 1 रन हो सका|
2.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
2.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री वहां पर दिल्ली के लिए धवन के बल्ले से आती हुई| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद नही बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! अपने पहले ही ओवर में जयदेव ने दिलाई टीम को बड़ी विकेट| पिछले मैच के हीरो इस मैच में महज़ 2 रन पर पवेलियन लौट गए| मारना कहीं और चाहते थे गेंद गई कहीं और| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| फुल लेंथ पर डाली गई गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए| लीडिंग एज लेकर पॉइंट पर खड़े मिलर की तरफ गई गेंद जिन्होंने एक आसान सा कैच पकड़कर दिल्ली के खैमे को हिला दिया| 5/1 दिल्ली|
1.5 ओवर (1 रन) कट किया इस बार डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को जहाँ गैप में गई गेंद और सिंगल हासिल हुआ|
1.4 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर गेंद!! एक और बार धवन ने इसे पॉइंट की दिशा में टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
1.3 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल धवन द्वारा| पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन इस बार गैप हासिल नहीं हुआ|
1.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
1.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद पहला सिंगला!! धवन ने इस गेंद को बड़े आराम से पॉइंट की दिशा में टहलाया और सिंगल से काम चलाया|
दूसरे छोर से सैमसन किसे लगायेंगे?
0.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| शिखर धवन ने इसी के साथ अपना खाता खुला| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पंच करते हुए 1 रन निकाला|
0.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को धवन ने देखा और लीव करना सही समझा|
0.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई बॉल को पॉइंट की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद,रन नही हो सका|
0.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
0.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को शॉ मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा| राजस्थान के कप्तान ने गेंदबाज़ से बात करने के बाद रिव्यु लेना सही नही समझा|
0.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ राजस्थान की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के कंधो पर होगा| पहला ओवर लेकर चेतन सकरिया तैयार...
पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करते हुए दीप दास गुप्ता और सुनील गावस्कर आये| गावस्कर ने कहा कि गेंद बल्ले पर बड़ी अच्छी तरह से आ रही है| ये पिच काफी अलग है और क्योंकि इसपर काफी घांस है| दास ने ये भी कहा कि आज की जो पिच है उसपर ज्याद घांस है उसका मतलब है की नयी गेंद का इस्तेमाल से बल्लेबाजों को दिक्कत हो सकती है| गावस्कर ने आगे बताया कि रबाडा इसका अधिक फायदा उठा सकते हैं| पिच सपाट है और 70 प्रतिशत रन बाउंड्री से लगे हैं| ये भी बोला कि बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल है ये पिच| जाते-जाते गावस्कर ने कहा की पिच पर अप थ्रू द लाइन खेल सकते हैं|
राजस्थान प्लेइंग-XI- मनन वोहरा, संजू सैमसन, डेविड मिलर, जोस बटलर, रियान पराग, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकरिया, जयदेव उनादकट, मुस्तफ़िज़ुर रहमान
दिल्ली प्लेइंग-XI- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, ललित यादव, कगिसो रबाडा, टॉम करन, आवेश खान
रिषभ पन्त ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे| आगे कहा कि ये एक ऐसी पिच है कि आप टॉस हारे चाहे जाते कोई फर्क नहीं पड़ता है| आगे कहा कि ये अच्छी बात है की हमने उनके खिलाफ पिछले पांच मैच जीते हैं लेकिन इस मुकाबले को एक फ्रेश मैच की तरह ही खेलेंगे| टीम के बारे में बताते हुए कहा कि दो बदलाव किये गए हैं आज| हेटमायर की जगह रबाडा और अमित मिश्रा के स्थान पर ललित यादव आज अप[न डेब्यू कर रहे हैं|
टॉस जीतकर बात करने आये राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे| ये लीग काफी तेज़ी से आगे की ओर जा रही हैं| जिसको देखते हुए हमने अपनी टीम को चेज़ के लिए तैयार करने का सोचा है| टीम के बारे में बात करते हुए संजू ने कहा कि हमने दो बदले किया हैं| डेविड मिलर और जयदेव को टीम में शामिल किया है|
टॉस – संजू सैमसन ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
दूसरी ओर जोस बटलर को भी भूलिए नही अगर उनका बल्ला चला तो गेंद मैदान के बाहर नज़र आयेंगी| वहीँ राजस्थान की टीम को एक बड़ा झटका बेन स्टोक्स के रूप में लगा है| उँगलियों में लगी चोट के कारण वो अब इस लीग से ही बाहर हो गए हैं| तो जवाब में दिल्ली के दिलेरों ने भी अपने प्लान को कर लिया होगा तैयार कि किसके ख़िलाफ़ करना है वार और किसको देना है सम्मान| जहाँ शुरुआत में दिल्ली की ओर से गब्बर अपने बल्ले से सभी को चुप करते हुए दिखेंगें| तो वहीँ गेंदबाज़ी में अब रबाडा का वापस आना राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए ख़तरे की घंटी है| एक तरफ होगा संजू सैमसन का पॉवर तो दूसरी ओर युवा रिषभ पन्त अपना जादू बिखेरते हुए नज़र आयेंगे| दोनों ही टीमों को देखते हुए ये कहना ग़लत नहीं होगा कि मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है| तो अब देखना है कि दो यारों के बीच की लराई में कौन से दोस्त के हाथ लगती है जीत और किसको सुनाई देती है हार कि संगीत| बस अब से कुछ ही देर में लगेगा छक्के और चौके का मेला|
हेलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका इंडियन टी20 लीग के 7वें मुकाबले में हमारे साथ जहाँ दो दोस्त होंगे आमने-सामने| राजस्थान की टीम की अगुवाई कर रहे संजू सैमसन चाहेंगे कि पहले मैच में मिली हार को भूलते हुए इस लीग में जीत के साथ आगे की ओर बढ़े| तो दूसरी ओर दिल्ली की कमान अपने हाथों में लेकर रिषभ पन्त दूसरी जीत की तलाश में होंगे| दोनों ही टीमों की ओर नज़र डाले तो एक ओर जहाँ हल्ला बोलते हुए राजस्थान के कप्तान संजू ने पिछले मुकाबले में लगा दिया था शतक जिसको देखते हुए पन्त की सेना के गेंदबाजों को संभल कर रहने की ज़रुरत है|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को रहाणे ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| फील्डर के हाथ में टप्पा खलर गई गेंद रन नही मिल सका|