9.5 ओवर (4 रन) चौका!!! मिसफील्ड के कारण यहाँ पर दिल्ली टीम को मिला चार रन!!!
9.4 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर वॉर्नर ने गेंद को खेला| एक रन मिला|
9.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
9.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
8.6 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ओह!! बाल बाल बचे वॉर्नर!! ये गेंद टर्न होकर लेग स्टम्प को लगी| बेल्स उड़ी और लाईट भी जली लेकिन फिर से वापिस बेल्स विकेट्स पर ही रह गई| अगर गिर जाती तो आउट करार दिए जाते| मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर शॉट लगाने गए| बल्लेबाज़ को बीट करती हुई गेंद विकेट्स को लगकर फाइन लेग की ओर गई| रन नहीं मिल सका|
8.5 ओवर (1 रन) वॉर्नर ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.3 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!! एक भरसक प्रयास लॉन्ग ऑफ़ से आगे भागते हुए बटलर द्वारा लेकिन गेंद उनके हाथों में आई नहीं| 19 रनों पर मिला एक बड़ा जीवनदान| ऑफ़ स्टम्प पर ललचाई हुई गेंद| बड़ा शॉट लगाने गए| मिड टाइम हुआ| हवा में खिली गेंद| बटलर ने कैच की कॉल करते हुए एक भरसक प्रयास किया आगे की तरफ डाईव लगाते हुए लेकिन गेंद उनके हाथों में नहीं आ पाई|
8.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस दफ़ा वॉर्नर ले बल्ले से आता हुआ छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद डीप मिड विकेट पर खड़े फील्डर के ऊपर से गई गेंद स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
8.1 ओवर (1 रन) आगे की गेंद पर मार्श ने शॉर्ट कवर्स की ओर पंच किया| वहां खड़े फील्डर से हुई मिसफील्ड| गेंद हाथ में लगकर लॉन्ग ऑफ की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
7.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
7.5 ओवर (1 रन) कैरम गेंद ऑफ स्टंप के बाहर अश्विन ने डाला| मार्श ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
7.4 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.2 ओवर (0 रन) एक दफ़ा फिर से वॉर्नर ने आगे की गेंद पर कवर ड्राइव किया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
7.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
टाइम आउट का समय हुआ| अब इस ढाई मिनट के ब्रेक में राजस्थान की टीम को सोच विचार करना होगा जबकि दिल्ली अपनी इसी लय के साथ बल्लेबाज़ी करती दिखेगी|
6.6 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए तेज़ी से दो रन ले लिया|
6.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! दूसरा सिक्स इस ओवर में लगाते हुए मिचेल मार्श यहाँ पर!!! आगे डाली गई गेंद को कुलदीप सेन के ऊपर से शॉट खेला| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
6.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
6.3 ओवर (6 रन) सिक्स!!! मिचेल मार्श के बल्ले से आता हुआ एक और छक्का यहाँ पर!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| मार्श ने लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|
6.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| वॉर्नर ने डीप पॉइंट की ओर कट लगाकर एक रन पूरा किया|
6.1 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल ले लिया|
पॉवर प्ले हुआ समाप्त| 6 के बाद 38/1 दिल्ली, 84 गेंदों पर 123 रनों की दरकार| वॉर्नर को यहाँ से समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करने की ज़रूरत|
5.6 ओवर (1 रन) भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
5.5 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
5.4 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को पंच किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई फील्डर के के पास| रन नहीं मिल सका|
5.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! मिचेल मार्श के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
5.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल, पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
5.1 ओवर (3 रन) शानदार फील्डिंग डीप कवर पर जोस बटलर के द्वारा देखने को मिली!! ऑफ स्टंप के बाहर जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर गाइड किया| गैप में गई बॉल| फील्डर उसके पीछे गए और अपनी टीम के लिए एक रन बचाया| बल्लेबाजों ने इसी बीच तीन रन भागकर पूरा किया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| 74/1 दिल्ली|