
इसी बीच राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें युजवेंद्र चहल और ओबेड मैककॉय ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि आर अश्विन और ट्रेंट बोल्ट के हाथ 1-1 विकेट आई| अब देखना होगा कि राजस्थान की टीम किस सोच के साथ 151 रनों के इस लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आती है|
लेकिन तभी राजस्थान के कप्तान संजू ने अपने सबसे बेस्ट गेंदबाज़ आर अश्विन के हाथ में गेंद दी| इसी बीच अश्विन ने अपने कप्तान के फ़ैसले को सही साबित करते हुए डेवोन कॉनवे (16) के विकेट को हासिल किया| जिसके बाद रन गति में भारी गिरावट आई जिसका असार मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर पड़ा और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए| हालाँकि उसके बाद कप्तान एमएस धोनी (26) ने आकर धीरे-धीरे मोईन अली (93) के साथ स्कोर बोर्ड को आगे की ओर बढ़ाने लगे| इसी दौरान धोनी को दो जीवनदान भी मिला जिसका फ़ायदा धोनी ने अंत में उठाया और बाउंड्री लगाने लगे| मोईन और माही के बीच हुई 5वें विकेट के लिए 51 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की वजह से चेन्नई की टीम 150 रनों तक पहुँच सकी| जिस तरफ से शुरुआत हुई थी उस हिसाब से 150 रनों तक ही पहुँच पाना| बेहतर अंत नहीं कर पाई माही की सेना का यहाँ पर|
शानदार गेंदबाज़ी राजस्थान के गेंदबाजों की ओर से देखने को मिली यहाँ पर!!! 200 रनों के स्कोर की ओर बढ़ रही धोनी की टीम को संजू के गेंदबाजों ने कसी हुई बोलिंग करते हुए 150 रनों तक ही रोक दिया| मोईन अली के द्वारा खेली गई 93 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने राजस्थान के सामने 151 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई धोनी की सेना को पहले ही ओवर में रुतुराज गायकवाड (2) के रूप में पहला बड़ा झटका लग गया| हालाँकि उसके बाद मैदान पर एक अलग सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने आये मोईन अली ने आते के साथ बड़े-बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए| मोईन अली ने तेज़ गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर गेंदबाज़ पर भी बाउंड्री लगातार लगाने के सिलसिले को बरकरार रखा| इसी बीच मोईन ने अपने बल्ले से इस सीज़न का दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक भी लगा दिया| वहीँ पॉवर प्ले में ही धोनी की टीम ने 75 रन बना दिए थे| एक समय ऐसा लगा कि चेन्नई टीम आज इस सीज़न का सबसे बड़ा टोटल बोर्ड पर खड़ा कर देगी|
19.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ चेन्नई की पारी का हुआ अंत| 20वें ओवर से महज़ 4 ही रन्स आये| इस बार भी धीमी गति से डाली गई बाउंसर गेंद| मिड विकेट की दिशा में उसे पुल करते हुए तेज़ी से भागकर दो रन पूरा किया| इसी के साथ 150 रनों पर चेन्नई की पारी का अंत हुआ यानी अब राजस्थान के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5 ओवर (1 रन) यहाँ भी सिंगल ही मिला!! कसा हुआ ओवर जारी| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन ही मिल पाए| डीप में फील्डर मौजूद था|
19.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
19.3 ओवर (1 रन) एक और धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
19.2 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कीपर तक गई गेंद जहाँ से कोई रन नहीं हुआ|
19.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर चेन्नई की टीम गंवाती हुई!!! ओबेड मैक्कॉय के हाथ लगी दूसरी विकेट| मोईन अली 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई जहाँ से फील्डर रियान पराग ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 146/6 चेन्नई|
मिचेल सैंटनर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
18.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड युजवेंद्र चहल| बड़ी मछली जाल में फंस गई| 26 रन बनाकर धोनी पवेलियन लौटे| जाते-जाते चहल ने विकेट हासिल कर ली| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति की गेंद डालकर धोनी को ललचाया| सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन मिसटाइम कर बैठे| बल्ले से लगने के बाद लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में खिल गई गेंद जहाँ नीचे आकर बटलर ने एक आसान सा कैच लपक लिया| इस विकेट की वजह से आखिरी के ओवर में कुछ रन्स ज़रूर कम हो जायेंगे ये तो पक्का है| 146/5 चेन्नई|
18.6 ओवर (1 रन) वाइड! बल्लेबाज़ को आगे आता देख बाहर डाल बैठे बॉल जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही आया इस गेंद पर| ऑफ़ स्टम्प पर जाकर लेग साइड की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
18.4 ओवर (1 रन) एक और अच्छी गेंद!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
18.3 ओवर (2 रन) बढ़िया गेंद लेकिन शॉट उससे भी आला| वाइड लॉन्ग ऑफ़ पर खेला जिसे नीशम ने डाईव लगाकर रोक दिया और चौका बचाया|
18.2 ओवर (1 रन) लेग स्टम्प पर गुगली गेंद| स्वीप किया मोईन ने उसे मिड विकेट की दिशा में| फील्डर के आगे गिरी बॉल जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.1 ओवर (4 रन) चौका! 91 के स्कोर पर मोईन पहुँच गए| पैर पर डाली गई गेंद को अली ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर से काफी दूर रही गेंद और चौका मिल गया|
17.6 ओवर (1 रन) पहली गेंद पर सिक्स खाने के बाद अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा| इस गेंद पर सिंगल आया| पॉइंट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया|
17.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
17.4 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.3 ओवर (2 रन) छोटी लेंथ गेंद की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|
17.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! शॉर्ट पिच गेंद पर अपर कट लगाने गए थे लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं|
17.1 ओवर (6 रन) छक्का! स्लॉट में गेंद और धोनी ने बल्ला चलाया| स्लॉट में थी गेंद जिसे डिपोजिट कर दिया मिड विकेट की दिशा में और एक लम्बा सिक्स हासिल किया| दर्शकों के बीच गई गेंद जहाँ से कैच एक फैन द्वारा लपका गया|
16.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! कमाल की बोलिंग ओबेड द्वारा| बल्लेबाज़ को अपनी गति और उछाल से पूरी तरह से परेशान कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| 126/4 चेन्नई| 18 गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा?
16.5 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा!! बल्लेबाज़ को अपनी गति से चारो खाने चित कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
16.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
16.3 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला|
16.2 ओवर (2 रन) बढ़िया बाउंसर!!! पुल किया, मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर नीशम कैच के लिए आगे भागे लेकिन बॉल से काफी दूर रह गए| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| दो रन मिल गए| सोच अच्छी थी गेंदबाज़ द्वारा लेकिन किस्मत बल्लेबाज़ का साथ दे गई|
16.1 ओवर (0 रन) रूम बनाकर गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| महज़ 3 रन इस ओवर से आया| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
15.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पुल कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
15.4 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं कर सके|
15.3 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| धोनी ने पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
15.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
15.1 ओवर (1 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को हलके हाथों से डीप पॉइंट की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
...रन चेज़...