विज्ञापन

राज कुंद्रा ने BCCI को लिखा पत्र, राजस्थान रॉयल्स की ओरिजिनल IPL बोली में वित्तीय अनियमितता का लगाया आरोप

क्रिकेट से दूर होने से पहले कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ राजस्थान रॉयल्स के मालिकों में से एक प्रमुख चेहरा थे. साल  2015 में, IPL स्पॉट-फिक्सिंग स्कैंडल के बाद उन पर क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर आजीवन बैन लगा दिया गया था.

राज कुंद्रा ने BCCI को लिखा पत्र, राजस्थान रॉयल्स की ओरिजिनल IPL बोली में वित्तीय अनियमितता का लगाया आरोप
Raj Kundra ने BCCI को लिखा यह पत्र

Raj Kundra Writes letter to BCCI : राज कुंद्रा ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर ललित मोदी और राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती मालिकाना हक के ढांचे से जुड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है. 13 अप्रैल को लिखे अपने पत्र में, कुंद्रा का दावा है कि फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि जनवरी 2008 में 2.5 मिलियन डॉलर का ट्रांसफर एक ऐसे अकाउंट में किया गया था, जो उनके अनुसार फ्रेंचाइजी खरीदने से जुड़ा था. उनके मुताबिक, यह पेमेंट उस रकम से जुड़ा हो सकता है जो आईपीएल के लिए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआती बोली के दौरान बीसीसीआई को दी गई थी. कुंद्रा ने यह भी दावा किया है कि उस दौरान हुए कई अहम फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का खुलासा कभी नहीं किया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दौरान जरूरी बैंक रिकॉर्ड छिपाकर रखे गए थे. 

कुंद्रा का कहना है कि उन कार्यवाही के दौरान शपथ लेकर दिए गए कुछ बयान झूठी गवाही के दायरे में आ सकते हैं. अगर ये दावे साबित हो जाते हैं, तो इनके आधार पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. हालांकि अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और नाही बीसीसीआई, ललित मोदी या राजस्थान रॉयल्स की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह पत्र ऐसे समय में आया है जब कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स की प्रस्तावित 1.63 अरब डॉलर की बिक्री के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. मार्च में, उन्होंने बीसीसीआई और अदालतों का रुख करते हुए तर्क दिया था कि फ्रैंचाइजी में उनकी मूल 11.7 प्रतिशत हिस्सेदारी कभी भी कानूनी रूप से ट्रांसफर या क्लियर नहीं की गई थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि क्रिकेट से दूर होने से पहले कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ राजस्थान रॉयल्स के मालिकों में से एक प्रमुख चेहरा थे. साल  2015 में, IPL स्पॉट-फिक्सिंग स्कैंडल के बाद उन पर क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर आजीवन बैन लगा दिया गया था.

ये भी पढ़ें-  ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!

ये भी पढ़ें-  श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com