विज्ञापन

T20 WC 2026 Final: राहुल द्रविड़ ने बताया फाइनल में भारत के साथ किस टीम को देखना चाहते हैं, कह दी ये बड़ी बात

Rahul Dravid Exclusive on Team India T20 World Cup 2026 Super Eight: राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा है और साथ ही कहा की भारतीय क्रिकेट जहां है उन्हें ये देखकर खुशी मिलती है.

T20 WC 2026 Final: राहुल द्रविड़ ने बताया फाइनल में भारत के साथ किस टीम को देखना चाहते हैं, कह दी ये बड़ी बात
Rahul Dravid Exclusive on Team India T20 World Cup 2026 Super Eight:

Rahul Dravid T20 World Cup 2026 Final: टीम इंडिया के पूर्व कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ ने एनडीटीवी के साथ खास बातचीत करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारतीय टीम के प्रदर्शन को सराहा है. द्रविड़ ने कहा की टीम इंडिया पिछले कुछ सालों से लगातार शानदार क्रिकेट खेलती आ रही है और अभी भी वो शानदार प्रदर्शन जारी है. इसके साथ ही जब टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर द्रविड़ से पूछा गया की आप किस टीम के साथ फाइनल मुकाबला देखते हैं इसे लेकर उन्होंने कहा की भरइया टीम हो और उसके सामने बाकी कोई भी टीम हो.

द्रविड़ से जब पाकिस्तान के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की मेरे लिए इंडियन क्रिकेट इम्पोर्टेन्ट हैं और आज जहां भारतीय क्रिकेट हैं मैं उससे खुस हूं.

क्या सुपर 8 मुकाबलों में टीम बदलाव करेगी? 

अभिषेक के खराब फॉर्म के बावजूद, मोर्कल ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक के फॉर्म को लेकर परेशान नहीं है और टीम में उनकी जगह को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि बाएं हाथ का यह खिलाड़ी नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहा है और अहम मुकाबले से पहले गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा है.

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने कहा, "हमारी टीम ग्रुप में इस बारे में बिल्कुल कोई बातचीत नहीं हुई. अभिषेक एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी है. टूर्नामेंट में अब तक, अच्छी बात यह है कि कुछ खिलाड़ी आगे आए हैं, जबकि अभिषेक उतने रन नहीं बना पाया जितना वह चाहता था."

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अब हम वर्ल्ड कप के एक बहुत ही अहम दौर में जा रहे हैं, और मुझे पूरा यकीन है कि वह न सिर्फ टीम के लिए, बल्कि गेम देखने वाले दर्शकों के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करेगा, क्योंकि वह एंटरटेन कर रहा है और हमें यह देखना अच्छा लगता है. वह नेट्स में गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा है; यह सिर्फ शुरुआत करने और अपनी पारी बनाने के बारे में है." अभिषेक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2024 वर्ल्ड कप रनर-अप के खिलाफ एक हाफ सेंचुरी भी शामिल है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com