- वांडरर्स में अश्विन का बड़ा कारनामा
- अनिल कुंबले के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने
- अश्विन ने चटकाया पीटरसन का विकेट
SA v IND 2nd Test: अश्विन (Ashwin) ने वनांडरर्स टेस्ट में कमाल कर दिया है. साउथ अफ्रीका के दूसरी पारी में जैसे ही अश्विन ने अपनी फिरकी में कीगन पीटरसन को LBW आउट किया वैसे ही उन्होंने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. अश्विन भारत के ऐसे केवल दूसरे स्पिनर बने हैं जिनके नाम अब वांडरर्स के मैदान पर विकेट लेने का रिकॉ़र्ड है. जोहान्सबर्ग में कुंबले ने 17 विकेट लिए हैं तो वहीं अब अश्विन ने इस मैदान पर विकेट लेने का खाता खोल दिया है. वैसे, इस मैदान पर अश्विन से पहले आखिरी स्पिनर जिन्होंने विकेट लिया था वो पाकिस्तान के शादाब खान थे. साल 2019 के जनवरी में पाकिस्तान के शादाब ने इस मैदान पर विकेट चटकाने का कमाल कर दिखाया था.
अफ्रीकी खिलाड़ी के उकसावे पर ऋषभ पंत दिखाने लगे हीरो गिरी, फिर ऐसे फेंक दिया अपना विकेट- Video
साल 2006 में आखिरी बार वांडरर्स में भारतीय स्पिनर ने विकेट चटकाया था
साल 2006 में भारत के अनिल कुंबले ने वांडरर्स में आखिरी बार भारतीय स्पिनर के तौर पर विकेट लिए था. उस टेस्ट मैच में कुंबले ने कुल 5 विकेट चटकाए थे. पहली पारी में कुंबले ने 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लेने का कमाल कर किया था. यह टेस्ट मैच भारत 123 रन से जीतने में सफल रहा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SA vs IND: 21 साल के अफ्रीकी गेंदबाज ने बुमराह को दिखाई आंख, पिच के बीचों-बीच हुई बहस- Video
अश्विन जल्द तोड़ सकते हैं कपिल देव का रिकॉर्ड
अश्विन के पास टेस्ट में कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. कपिल पाजी ने टेस्ट में 434 विकेट चटकाए हैं. वहीं, कपिल देव के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब अश्विन पहुंच गए हैं. देखना होगा कि वो कम इस जादूयी आंकड़े को पार कर पाते हैं. अबतक ये खबर लिखे जाने तक अश्विन के विकेटों की संख्या 428 हो चुकी है.
जेन्सन का गुस्सा रबाड़ा पर निकला, VIDEO में देखिए जसप्रीत बुमराह का SIX और फिर अदाएं
तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में बनाए 2 विकेट पर 118 रन
तीसरे दिन के खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं. एल्गर 46 और रस्सी वैन डेर डूसन 11 रन बनाकर नााबाद हैं. भारत को जीत के लिए 8 विकेट चाहिए. भारत इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है. चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों को हार से बचने के लिए विकेट चटकाने होंगे.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं