
9.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पंच करते हुए एक रन निकाला|
9.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9.3 ओवर (2 रन) गुड लेंथ की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन तेज़ी से पूरा किया|
9.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
9.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
8.6 ओवर (0 रन) ओहोहो!! कमाल का ओवर राशिद खान द्वारा| पिछली गेंद का ही एक्शन रिप्ले हुआ| फिर से स्वीप शॉट, फिर से एलबीडबल्यू की अपील जिसे अम्पायर ने नकार दिया| सीधे बल्ले से खेलना यहाँ पर सही विकल्प होगा| 47/4 पंजाब|
8.5 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की एक और बड़ी अपील लेकिन इस बार अम्पायर ने उसे नकार दिया| सही फैसला, गेंद ऑफ़ स्टम्प के बाहर जाकर लग रही थी| पहली ही गेंद पर स्वीप लगाने गए थे बल्लेबाज़ और टर्न से बीट हुए|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 8.4 ओवर के बाद 47/4 पंजाब| फ़िलहाल हैदराबाद के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों को परेशान किया हुआ है| राहुल एंड आर्मी को एक अच्छे स्कोर तक पहुँचने के लिए एक साझेदारी की अहम दरकार होगी| वहीँ पंजाब की ओर से मोइसेस हेनरिक्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
8.4 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! गेल का बड़ा विकेट राशिद खान के खाते में जाता हुआ| अपने पहले ही ओवर में करामाती खान ने किया कमाल| 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए यूनिवर्स बॉस!! टर्न से यहाँ पर पूरी तरह से चकमा खा गए| लेग स्पिन गेंद को डिफेंड करने गए थे लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ| बॉल जाकर सीधा फ्रंट पैड्स से टकराई| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| गेल ने हूडा से रिव्यु के बारे में बात किया लेकिन लिया नहीं| जानते थे कि विकेट के सामने पाए गए थे| पंजाब को एक बड़ा झटका लगता हुआ| 47/4 पंजाब|
8.3 ओवर (0 रन) लेग स्पिन! टर्न होकर पैड्स से जा टकराई गेंद जहाँ से गैप नहीं मिल पाया|
8.2 ओवर (1 रन) स्वीप किया गेंद को लेग साइड पर जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.1 ओवर (1 रन) गुगली गेंद को गेल ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में पंच कर दिया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
7.6 ओवर (1 रन) अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| साथ ही बाल बाल बचे गेल यहाँ पर प्ले डाउन होने से| गेंद अंदरूनी किनारा लेने के बाद लेग स्टम्प के काफी पास से फाइन लेग की तरफ गई थी|
7.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां तैनात, रन नही आया|
7.4 ओवर (1 रन) कदमो का इस्तेमाल करते हुए गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद पर एक रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
7.3 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन गेंद उनके ऊपर से एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
7.2 ओवर (0 रन) ऑफ साइड पर गेंद को खेला लेकिन रन नही मिल पाया|
7.1 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!! बाज़ की नज़र और वॉर्नर का थ्रो!! इसपर कभी संदेह नहीं करते| एक शानदार रन आउट इस दिग्गज द्वारा वो भी अहम् समय पर देखने को मिला| एक खराब कॉल कहे या शानदार फील्डिंग, खैर अब जो भी हो, पूरन बिना खाता खोले और बिना कोई बॉल खेले पवेलियन चल दिए| कवर्स की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन भाग खड़े हुए थे| वॉर्नर ने अपने दाएं ओर भागते हुए एक हाथ से गेंद को पकड़ा और स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया| डायरेक्ट हिट लगी और क्रीज़ से बाहर रह गए पूरन| 38/3 पंजाब|
निकोलस पूरन आये हैं क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए...
6.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! पंजाब की लगा दूसरा बड़ा झटका| दोनों सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन की ओर लौट गए| मयंक अगरवाल 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| खलील अहमद के हाथ लगी पहली विकेट| पहले ओवर में राशिद के द्वारा ही मयंक का कैच ड्रॉप हुआ था लेकिन इस बार करामती खान ने कोई गलती नही करते हुए लपका बॉल| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए मिड विकेट की ओर| बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से आई नही की गेंद मिड ऑन फील्डर के ऊपर से जा सके| हवा में गई बॉल मिड ऑन पर खड़े फील्डर राशिद खान ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधे रशीद के हाथ में गई है और ये कैच पूरी तरह से सही है| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने आउट करार दिया| 39/2 पंजाब|
राशिद खान ने पकड़ा है एक लो कैच, अम्पायर ने इसे थर्ड अम्पायर की तरफ रिफेर किया है| इसी बीच राशिद ने भी आउट का इशारा करते हुए बताया कि उन्होंने कैच को लपक लिया है| काफी नजदीकी मामला है ये..
6.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को गेल ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला|
6.4 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
6.3 ओवर (1 रन) शॉटपिच बॉल को मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया|
6.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 के बाद 32/1 पंजाब| लोकेश राहुल के रूप में बल्लेबाज़ी टीम को एक बड़ा झटका लगा है लेकिन गेल और मयंक इस टफ पिच पर अब सम्भलकर बल्लेबाज़ी करते हुए| हैदराबाद की ओर से लगातार गति परिवर्तन देखने को मिल रहा है| एक सही रणनीति...
5.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
5.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
5.4 ओवर (0 रन) कवर्स की दिशा में इस गेंद को खेला और रन के लिए भागे मयंक लेकिन गेल इस सिंगल के लिए तैयार नहीं थे इसलिए वापिस भेज दिया| मयंक आपको समझना होगा कि यूनिवर्स बॉस के साथ ऐसे सिंगल लेना मुश्किल काम होगा|
5.3 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन निकाला|
5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मयंक पॉइंट की दिशा में कट करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद गई सीधे थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
5.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन नही आया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) कदमो का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को ड्राइव किया| गैप में गई बॉल जहाँ से एक रन हो गया|