
14.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर ऑफ स्टंप को मिस करती हुई बॉल एक टप्पा के साथ कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
14.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
14.3 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद अतरिक्त उछाल के साथ पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ द्वारा अपील हुई लेकिन उसे अम्पायर ने मना किया|
शिमरन हेटमायर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट लियाम लिविंगस्टन बोल्ड अर्शदीप सिंह| 68 रनों की पारी का हुआ अंत| अर्शदीप को जिस काम के लिए लाया गया था वो पूरा किया| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर एक बढ़िया जज कैच लियाम द्वारा पकड़ा गया| लेंथ में धीमी गति से डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| गति से चकमा खा गए इस वजह से शॉट मिस टाइम हुआ और हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर द्वारा आसान सा कैच पकड़ा गया| 141/3 राजस्थान|
14.1 ओवर (1 रन) चिप किया मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
13.6 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से थर्ड मैन की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से रन भाग लिया| 140/2 राजस्थान, 36 गेंदों पर 50 रनों की दरकार|
13.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और चौका इस ओवर से आता हुआ| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
13.4 ओवर (1 रन) आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया, एक रन मिल गया|
13.3 ओवर (4 रन) चौका! बहुत आला शॉट!! फील्ड से खेलते हुए बल्लेबाज़| अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|
13.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
13.1 ओवर (2 रन) हवा में थी गेंद!! स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया शॉट| संदीप के आगे गिर गई बॉल| अच्छा स्टॉप किया और दो रनों पर सीमित कर दिया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 13 ओवर के बाद 127/2 राजस्थान, जीत के लिए 42 गेंदों पर 63 रनों की दरकार| फ़िलहाल क्रीज़ पर यशस्वी जयसवाल ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| वहीँ उनका पूरा साथ देते हुए देवदत्त पडिकल भी संभलकर खेल रहे हैं|
12.6 ओवर (4 रन) चौका! इस ओवर की तीसरी बाउंड्री| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| 127/2 राजस्थान| 42 गेंदों पर 63 रनों की दरकार|
12.5 ओवर (4 रन) चौका! ये शॉट भी सीखा है जोस द बॉस से| कमाल का लैप शॉट लगाकर कीपर के ऊपर से चौका लगा दिया| चतुराई भरी बल्लेबाज़ी इस युवा द्वारा देखने को मिल रही|
12.4 ओवर (0 रन) लेग स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
12.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
12.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
12.1 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया टाइमिंग और बेहतरीन प्लेसमेंट के साथ पहली ही गेंद पर बाउंड्री हासिल हुई| अब इस ओवर को बड़ा बनाना चाहेंगे बल्लेबाज़| सामने की तरफ खेला गया था शॉट|
11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
11.5 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ यशस्वी ने टीम में वापसी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया| उनके करियर का दूसरा| अच्छी वापसी कह सकते हैं इसे| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ते हुए रन बटोर लिया|
11.4 ओवर (2 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|
11.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
11.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप नहीं हासिल हुआ| कोई रन नहीं|
11.1 ओवर (1 रन) गैप से एक सिंगल यहं पर आता हुआ|
11.1 ओवर (2 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में सिंगल भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 2 रन| लेग स्टंप्स के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| कीपर के हाथ से लगकर लेग साइड की ओर गई गेंद जहाँ से बाई के रूप में एक रन मिल गया|
10.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
10.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
10.4 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
10.4 ओवर (1 रन) वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद यहाँ पर आती हुई साथ में एक अतिरिक्त रन भी मिल गए|
10.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
10.2 ओवर (4 रन) चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पुश कर दिया और रन बटोर लिया| 143/3 राजस्थान| 30 गेंदों के बाद 47 रनों की दरकार|