मैच जीतकर बात करने आये पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल जिनको मैन ऑफ़ द मैच का भी पुरस्कार दिया गया| यहाँ राहुल ने बताया कि ये जीत हमारे लिए काफ़ी ज़रूरी थी| हमने जब इस पिच पर बल्लेबाज़ी शुरू किया तो दिमाग में बस एक ही बात चल रही थी कि एक साझेदारी हमे मुकाबला जीता देगीं| जिसके बाद हमने ऐसा ही किया| पहले मयंक ने शुरुआत दिया तो बाद में गेल ने अच्छी बल्लेबाज़ी की| आगे राहुल ने कहा कि जीत का श्रय हमारे गेंदबाजों को भी जाता हैं जिन्होंने मुंबई जैसी मज़बूत टीम के ख़िलाफ़ अच्छी बोलिंग का प्रदर्शन किया| जाते जाते राहुल ने ये भी कहा कि मुझे ख़ुशी है कि मैंने अंत तक खेलकर टीम को जीत के पार पहुँचाया|
मुकाबले को गंवाने के बाद बात करने आये रोहित शर्मा ने कहा कि ये एक निराशाजनक प्रदर्शन है हमरी तरफ से| हमने बल्लेबाज़ी में कुछ ग़लतियाँ की हैं जो हमे मुकाबले में पीछे कर दे रही हैं| उनके गेंदबाजों ने पॉवर प्ले में अच्छी गेंद डाली और मुझे और ईशान को शांत रखा| हमने आज कुछ 20 रन के लगभग कम बनाए जो अंत में हमें महंगा पड़ गया| स्काई को ईशान के नीचे भेजने पर कहा कि वो स्पिनर्स को ध्यान में रखते हुए किया गया था| कभी-कभी होता है कि आपका फैसला सही हो और कभी वो ग़लत भी हो जाता है| ये एक टफ परिस्थिति है और हमें समझना होगा कि उसपर कैसे काम करना है|
आज नही चल सका रोहित का सिक्का| पहले टॉस तो अब मैच को भी गँवा बैठी मुंबई की टीम| गेंदबाज़ी तो अपने मार्क पर थी लेकिन सामने वाली टीम की बल्लेबाज़ी आज ज्यादा बेहतर हो गई| इसी बीच रोहित शर्मा ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए एक मात्र गेंदबाज़ रहे राहुल चाहर जिन्होंने मयंक अगरवाल का विकेट हासिल किया| हालाँकि मुकाबला ऐसा नही था कि पंजाब आसानी से जीत जाती| मुंबई के कुछ मिसफील्ड और अतरिक्त रन ने मैच को पंजाब की ओर कर दिया जो खेल का हिस्सा है|
पहले रोहित ने लगाया अर्धशतक तो अब पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल (60) ने नाबाद अर्धशाकीय पारी खेलकर मुंबई को 9 विकटों से शिकस्त देते हुए अपनी टीम के 3 मैचों के सूखे को किया समाप्त और 2 अहम पॉइंट अपने खाते में डाले| इस टफ पिच पर 132 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी पंजाब की टीम ने शुरुआत में भी समझदारी के साथ खेल दिखाते हुए पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े| हालाँकि इसी बीच मयंक अगरवाल (25) ने कुछ शॉट ज़रूर लगाया लेकिन राहुल चाहर की गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे| उसके बाद क्या मैदान पर आये क्रिस गेल (25) जिन्होंने शुरुआत में अपने बल्ले को ख़ामोश रखा लेकिन जैसे ही उनके रेंज में आई गेंद उसको स्टैंड तक पहुँचाने में देरी नही किया| उन्होंने राहुल के साथ मिलकर 79 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को 14 गेंद पहले ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया| इस साझेदारी में दोनों ही बल्लेबाजों द्वारा एक समझ बूझ भरी पारी देखने को मिली जो इस पिच की परिस्थिति के अनुसार एक दम सही थी|
17.4 ओवर (4 रन) चौका!! इसी के साथ पंजाब ने इस मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया है| राहुल की कप्तानी पारी की बदौलत टीम ने पॉइंट्स टेबल में दो महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड कर दिया जहाँ से चार रन मिले|
17.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओह!! ये क्या कर बैठे बोल्ट| फुल टॉस गेंद वो भी एक सेट बल्लेबाज़ को| राहुल ने इसका पूरा फायदा उठाया और उसे मार दिया लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार छह रनों के लिए| जीत से महज़ 4 रन दूर पंजाब|
17.2 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बना गया| 16 गेंद 10 रनों की दरकार|
17.1 ओवर (6 रन) छक्का!! पहली ही गेंद पर आया बड़ा शॉट जिसकी पंजाब को तलाश थी| बोल्ट ने आधे पिच पर डाल दी ये गेंद जिसे गेल ने पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक आसान सिक्स मिल गया|
16.6 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया| 18 गेंद 17 रनों की दरकार|
16.5 ओवर (4 रन) चौका!! एक और बाउंड्री गेल के खाते में जाती हुई| पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| चाहर ने अपने लेफ्ट साइड भागते हुए गेंद को रोकना चाहा लेकिन जब वो गेंद को फेंकने गए तो बॉल को अंदर रखने के बजाये बाहर फ़ेंक बैठे| वहां पर बोल्ट ने भी प्रयास किया उसे रोकने का लेकिन काफी लेट हो चुके थे|
16.4 ओवर (0 रन) ओह!! एक कमाल की गेंद| ये ऑफ़ स्पिन थी बुमराह द्वारा जो बल्लेबाज़ को चकमा दे बैठे|
16.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ लोकेश राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर गई| फील्डर वहां पर पहुंचे लेकिन गेंद तब तक ज़मीन पर गिर चुकी थी| एक रन मिल गया इसी बीच|
16.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
16.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
टाइम आउट का हुआ समय!!! 16 के बाद 108/1 पंजाब, 24 गेंदों पर 24 रनों की दरकार| मुकाबला रोमांचक होता हुआ लेकिन बुमराह के अभी भी दो ओवर बाक़ी हैं जो मैच पलट सकते हैं|
15.6 ओवर (1 रन) फुल टॉस बॉल!! लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, हार्दिक जब तक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने सिंगल चुरा लिया| 24 गेंदों पर 24 रनों की दरकार|
15.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! इस ओवर की तीसरी वाइड गेंद डाल बैठे क्रुणाल यहाँ पर| एक बार फिर से ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर डाला| जिसको अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.6 ओवर (1 रन) वाइड!! एक और इस ओवर से आती हुई| बल्लेबाज़ की पहुँच से दूर रखने के चक्कर में बाहर डाल दे रहे हैं गेंद| ये रन मुंबई को चुभ सकते हैं|
15.5 ओवर (4 रन) चौका!! एक बेहतरीन प्रयास बुमराह द्वारा लेकिन गेंद उनके हाथों से लगने के बाद सीमा रेखा से टकराई गई| बड़े शॉट लगाने गए थे लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर ई नहीं गेंद| लेकिन गेल का शॉट था इस वजह से सीमा रेखा के पार निकल गई|
15.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, एक रन मिला|
15.3 ओवर (0 रन) एक बार फिर से डॉट गेंद करवाने में हुए कामयाब गेंदबाज़|
15.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद एक समय पर आता हुआ|
15.1 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, जहाँ से कीपर ने गेंद को स्टंप में लगाया| स्टंप्स की हुई अपील लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि स्टंप्स को लगाने के टाइम राहुल का पैर क्रीज़ के अंदर था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दोस्तों तो कैसा लगा आपको आज का मुकाबला जहाँ पंजाब ने मुंबई को 14 गेंद रहते हुए 9 विकटों से शिकस्त दिया और 2 अहम अंक अपने नाम किया| अभी के लिए बस इतना ही, अब कल एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जोकि मुंबई के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त, नमस्कार...