विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) ओहोहो!!! एक और कमाल की गेंद| अगर उस सिक्स को हटा दे तो बाक़ी की सभी गेंदे कमाल की थी जिसपर बल्लेबाज़ को अता पता नहीं था कि क्या करना है| 30 गेंद 33 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (0 रन) ओह!! कमाल की गेंद! टर्न से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|

14.4 ओवर (0 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| अच्छी वापसी जयंत द्वारा|

14.3 ओवर (0 रन) इस बार स्वीप मारने गए लेकिन गेंद की टर्न से बीट हुए|

14.2 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन गेल जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ मार दिया| PBKS vs MI: Match 17: It's a SIX! Chris Gayle hits Jayant Yadav. PBKS 99/1 (14.2 Ov). Target: 132; RRR: 5.82

14.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

13.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| हेया में गई गेंद लेकिन फील्डर के आगे जा गिरी गेंद| बाल बाल बचे राहुल यहाँ पर|

13.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बैकवर्ड पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|

13.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! लोकेश राहुल के बल्ले से निकलता हुआ एक और बाउंड्री| लेग स्टंप के बाहर डाल बैठे गेंद पोलार्ड| जिसको राहुल ने स्क्वायर लेग की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन गेंद उनके ऊपर से गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| PBKS vs MI: Match 17: It's a SIX! KL Rahul hits Kieron Pollard. PBKS 91/1 (13.4 Ov). Target: 132; RRR: 6.47

13.3 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल पूरा किया|

13.2 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला|

13.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन लिया|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! मिसफील्ड करते हुए मिड विकेट की ओर ईशान किशन| जिसके कारण गेल एक रन लेने में हुए कामयाब| पंजाब को जीत के लिए 42 गेंदों पर 50 रन चाहिए|

12.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

12.4 ओवर (4 रन) एक और चौका!! इस बार फ्लाईटेड बॉल डाल बैठे जिसे मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| गैप मिला और गेंद दो फील्डरों के बीच से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| गेल को इस तरह की गेंद नहीं डालनी चाहिए और रोहित भी स्लिप्स से वही बताते हुए कि आप उन्हें फ्लाईट नहीं डाले| PBKS vs MI: Match 17: Chris Gayle hits Jayant Yadav for a 4! PBKS 81/1 (12.4 Ov). Target: 132; RRR: 6.95

12.3 ओवर (4 रन) चौका!! वेलकम बाउंड्री गेल के बल्ले से आती हुई| गेंद में कोई खराबी नहीं थी लेकिन गेल ने उसपर चौका बटोर लिया| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से चार रन मिल गए| PBKS vs MI: Match 17: Chris Gayle hits Jayant Yadav for a 4! PBKS 77/1 (12.3 Ov). Target: 132; RRR: 7.33

12.2 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.1 ओवर (2 रन) लेट कट किया थर्ड मैन की तरफ| फील्डर राहुल ने उसे भागते हुए रोका, दो ही रन मिल पाए|

11.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया जहाँ से एक रन आया| 48 गेंद पर 62 रनों की दरकार| मुकाबला धीरे धीरे रोमांचक मोड़ लेता हुआ|

11.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर खेलकर गेल ने सिंगल लिया|

11.4 ओवर (4 रन) चौका!!! गेल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन| PBKS vs MI: Match 17: Chris Gayle hits Rahul Chahar for a 4! PBKS 68/1 (11.4 Ov). Target: 132; RRR: 7.68

11.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्वीप लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद टर्न से बिट हुए|

11.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद. रन नही मिला|

11.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन! बल्लेबाज़ ने इसे स्क्वायर लेग की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति| महज़ एक रन इस ओवर से आये| मुंबई के गेंदबाज़ अपनी रणनीति के अनुसार बोलिंग डालते हुए| बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स तो दूर सिंगल से भी बांधकर रखा हुआ है| मुकाबला रोमांचक होता हुआ| 54 गेंद 69 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

10.4 ओवर (1 रन) चौथी गेंद पर आया सिंगल!! डीप पॉइंट की दिशा में इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

10.3 ओवर (0 रन) इस बार गेंद और बल्ले का तो संपर्क हुआ लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|

10.2 ओवर (0 रन) ओह!! बेहतरीन गेंद!! कट मारना चाहते थे राहुल लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए| बल्लेबाजों को बांधकर रखा हुआ है|

10.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Kings, Mumbai Indians, MA Chidambaram Stadium Chennai, Indian Premier League 2021, Punjab Kings Vs Mumbai Indians 04/23/2021 Kpmi04232021201013, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com