
14.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! ऋषभ पंत के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया लेग साइड बाउंड्री की तरफ| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| फील्डर के सर की ऊपर से गई गेंद सीधे स्टैंड में जहाँ से मिला सिक्स|
14.4 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल लिया|
14.3 ओवर (4 रन) चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को धवन ने लेग साइड की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| बॉल गई तेज़ी के साथ सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
14.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
14.1 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला, एक रन हासिल किया|
13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| गुगली गेंद को कट लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| पन्त द्वारा रन की मांग थी लेकिन धवन ने मना कर दिया| 126/2 दिल्ली| 36 गेंदों पर 41 रनों की दरकार|
13.5 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
13.4 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं पन्त जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| पहली ही गेंद पर जड़ दिया रिवर्स स्वीप| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| पन्त वो काम करते हुए|
13.3 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को कवर्स की तरफ पुश कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.2 ओवर (4 रन) पहले छक्का और अब चौका!! गुगली गेंद को काफी जल्दी परख लिया और मिड विकेट की तरफ पुल लगा दिया| गैप मिल वहां पर और एक करारी बाउंड्री भी हासिल हो गई|
13.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ शिखर धवन का अर्धशतक पूरा होता हुआ| गब्बर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को स्लॉग स्वीप किया मिड विकेट की दिशा में गई गेंद| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
स्टीव स्मिथ का विकेट गिरते ही अम्पायर द्वारा टाइम आउट का इशारा किया गया| 111/2 दिल्ली, 42 गेंदों पर 56 रनों की दरकार है| एक छोर पकड़कर धवन खेल रहे और अब उनका साथ देने ए हैं पन्त जो जल्द से जल्द इस मुकाबले को समाप्त करना चाहेंगे| पंजाब के लिए एक करिश्माई गेंदबाजी की आवश्यकता!!!
17 नम्बर जर्सी वाले रिषभ पन्त क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
12.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! नेलसन पर गिरी विकेट!!! दिल्ली को लगता हुआ दूसरा झटका| स्टीव स्मिथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राइली मेरेडिथ को मिली पहली विकेट| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा संपर्क नही हुआ कि स्टैंड तक पहुँच सके| हवा में गई गेंद सीधे फील्डर के पास जहाँ से डेविड मलान ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 111/2 दिल्ली|
12.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
12.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
12.3 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
12.2 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल हासिल किया|
12.1 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाकर सिंगल लिया|
11.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाकर सिंगल हासिल किया|
11.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
11.4 ओवर (1 रन) कट किया कवर्स की तरफ गेंद को जहाँ से सिंगल हासिल हुआ| 50 गेंद 63 रनों की दरकार|
11.3 ओवर (0 रन) बैकफुट से इस गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|
11.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! गब्बर के बल्ले आती हुई बिग हिट!! इसी के साथ दिल्ली का 100 रन पूरा हुआ| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ स्वीप किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
11.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|
10.6 ओवर (2 रन) एक बार फिर से धवन ने इस गेंद को दो रनों में तब्दील किया| बड़ा शॉट तो नहीं लगा रहे लेकिन एक एक दू दो रन करते हुए लक्ष्य के पास पहुँच रहे| सही सोच, इस गेंदबाज़ के सामने रिस्क नहीं लेना चाहते| 96/1 दिल्ली| 54 गेंदों पर 71 रनों की दरकार|
10.5 ओवर (1 रन) लेग साइड पर पंच करते हुए इस गेंद से बल्लेबाज़ ने सिंगल चुराया|
10.4 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.3 ओवर (1 रन) आसानी से रन नहीं देते हुए ब्रार!! स्मिथ ने इस बॉल को बैकफुट से ऑफ़ साइड पर पंच किया जहन से एक रन मिल पाया|
10.2 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!!! इस बार लेग साइड से| आगे आकर मिड विकेट की तरफ खेला, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे हासिल कर लिया|
10.1 ओवर (2 रन) चिप किया स्मिथ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ जहाँ से बल्लेबाजों ने दो रन हासिल कर लिए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| जड़ में डाली गई गेंद को पन्त ने ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से गैप नहीं मिल पाया| 30 गेंदों पर 28 रनों की दरकार|