मैच के बीच में अपने चहेते क्रिकेटर से मिलने के लिए मैदान पर मिलने के लिए दर्शकों का आ जाना वैसे तो कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन इन दिनों बॉयो बबल के चलते कई बार खिलाड़ियों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ जाता है. पाकिस्तान में जारी दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक दर्शक मैदान पर घुस आया और अपने चहेते क्रिकेटर शादाब खान को सैल्यूट करने लगा.
Shadab Khan fan enter in the ground and hug him.
— Gokboru (@gokboru_se) June 10, 2022
Best moment 😍.
Video of the day.#PAKvWI pic.twitter.com/c51kmIXfMl
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पढ़ें- इमाम-उल-हक ने रन आउट होने के बाद खोया आपा, बाबर आजम पर निकाला सारा गुस्सा, देखिए VIDEO
पाकिस्तान के उपकप्तान और ऑल राउंडर ने यह देखरकर उस दर्शक को गले लगा लिया. मैदान पर मौजूद दर्शकों ने यह देखते ही मैदान पर शोर मचा दिया. यह वाक्या मैच के 39वें ओवर में हुआ जब पाकिस्तान बल्लेबाजी कर रहा था. अपने चहेते खिलाड़ी से गले मिलने के बाद यह दर्शक बेहद खुश था और खुशी से चिल्लाते हुए मैदान के बाहर गया. वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने इस पूरी तस्वीर को शानदार करार दिया. यह अपने आप में एक शानदार तस्वीर थी जब एक फैन मैदान पर इस तरह से दौड़ कर आता है. ऐसे में उसके साथ गुस्सा होने की बजाय शादाब ने उसे गले से लगाया और उसे वापस भेज दिया.
यह भी पढ़ें- IPL Media Rights: Amazon आईपीएल मीडिया अधिकारों की रेस से हटा, तो सोशल मीडिया ने दी ऐसी मजेदार प्रतिक्रिया
अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवरों में 275/8 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और इमाम-उल-हक ने अर्धशतक जमाए. 50 ओवर के प्रारूप में बाबर और इमाम दोनों के लिए यह पचास या उससे अधिक की लगातार छठी पारी थी. इमाम, जो बाबर के साथ गलतफहमी के बाद 72 रन पर रन आउट हो गए थे, उनके नाम 56, 103, 106, 89, 65 और 72 के स्कोर हैं. इस मैच में बाबर ने 77 रन बनाए. बाबर और इमाम दोनों ही मार्क वॉ, गॉर्डन ग्रीनिज, एंड्रयू जोन्स, मोहम्मद यूसुफ, क्रिस गेल, शाई होप, पॉल स्टर्लिंग, रॉस टेलर और केन विलियमसन जैसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में 6 सीधे 50 से अधिक स्कोर बनाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं