सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) की टीम जीत हासिल करने के लिए जद्दोजहद करती हुई नजर आ रही है. इस दौरान कैमरा मैन ने जब एकाएक फैंस की तरफ कैमरे का रूख किया तो हर कोई हैरान रह गया. लोगों को पहली नजर में लगा कि टीम इंडिया के नवनियुक्त टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच का लुत्फ उठा रहे हैं. मगर जब युवक के ऊपर कैमरे को ध्यान से केंद्रित किया गया तो पता चला कि वह केवल श्रेयस अय्यर से मिलता जुलता शख्स है.
पाकिस्तान ने वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को पाक टीम 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही. सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. जहां पाकिस्तान की टीम पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब हुई थी. उसके बाद दोनों टीमें दो जून को गद्दाफी स्टेडियम में आमने सामने हुईं. जहां कंगारू टीम पलटवार करने में कामयाब रही. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 41 रनों से जीत मिली थी.
Shreyas Iyer spotted in Pakistan vs Australia match 🤯 pic.twitter.com/lhFcKFSeiG
— Internet umpire (@Internetumpire7) June 4, 2026
शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों टीमों को मिली एक-एक जीत के बाद आखिरी मुकाबला निर्णायक हो गया था. यहां जिस टीम को जीत मिलती. उसका सीरीज पर कब्जा होता. यहां तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम बाजी मारने में कामयाब रही.
लाहौर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 42 ओवरों में 157/10 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 158 रनों के लक्ष्य को पाक टीम ने 41.5 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया है.
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की तरफ से आखिरी मुकाबले में बाबर आजम सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 84 गेंदों का सामना किया. इस बीच 47.61 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके देखने को मिले.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा अगर IND vs AFG वनडे सीरीज से हुए बाहर, तो ये 3 खिलाड़ी उनकी जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं