विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी विवाद: पाक अधिकारियों की अनदेखी से नाराज पीसीबी ने आईसीसी के स्पष्टीकरण को खारिज किया

PCB to Question Over Representation Issue, प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान का कोई भी अधिकारी स्टेज पर नहीं थी जिसको लेकर पाकिस्तानी बोर्ड ने आईसीसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी विवाद: पाक अधिकारियों की अनदेखी से नाराज पीसीबी ने आईसीसी के स्पष्टीकरण को खारिज किया
PCB to Question Over Representation Issue

PCB react on ICC's clarification: चैंपियंस ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी (Champions Trophy presentation ceremony controversy) विवाद गहराता जा रहा है. बता दें कि प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान का कोई भी अधिकारी स्टेज पर नहीं थी जिसको लेकर पाकिस्तानी बोर्ड ने आईसीसी पर सवाल खड़े कर दिए थे. पीसीबी के सवाल खडे़ किए जाने के बाद आईसीसी ने इस मुद्दे पर बयान जारी करते इस बारे में स्पष्टीकरण  की थी.  दरअसल, आईसीसी के इस बारे में कहा है कि "पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को फाइनल समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे नहीं आए." ICC प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि, "श्री नकवी उपलब्ध नहीं थे और फाइनल के लिए दुबई नहीं गए..आईसीसी केवल मेजबान बोर्ड के प्रमुख को ही पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है, जैसे कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन या सीईओ. अन्य बोर्ड अधिकारी, भले ही वे आयोजन स्थल पर मौजूद हों, लेकिन वे मंच की कार्यवाही का हिस्सा नहीं हो सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

लेकिन आईसीसी के इस स्पष्टीकरण के बाद भी पीसीबी (PCB) संतुष्ट नहीं है. आईसीसी के स्पष्टीकरण के बावजूद, पीसीबी इस स्थिति से असंतुष्ट है. पीसीबी के सूत्रों ने खुलासा किया है कि बोर्ड आईसीसी से औपचारिक रूप से यह पूछने की योजना बना रहा है कि पीसीबी के सीईओ सुमैर अहमद सैयद, जो टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में दुबई में मौजूद थे, को समापन समारोह में क्यों नहीं बुलाया गया. पीसीबी के एक अंदरूनी सूत्र ने टिप्पणी की, "यह चिंताजनक है कि पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मौजूद होने के बावजूद पाकिस्तान को समापन समारोह में प्रतिनिधित्व से वंचित कर दिया गया."

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Cricket Council, Pakistan Cricket Board, ICC Champions Trophy 2025, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com