विज्ञापन

PBKS vs DC IPL 2026: प्रियांश आर्य का 'पावरफुल' रिकॉर्ड, अब निशाने पर वैभव सूर्यवंशी, तीसरी बार किया खास कारनामा

PBKS vs DC IPL 2026, Priyansh Arya Third Fifty in Powerplay: पंजाब ने शुरुआती ओवरों में 17 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे थे. टीम 3 ओवर के बाद 51 रन बटोरने में सफल हुई थी. इसमें प्रियांश का योगदान रहा, जिन्बोंने अपनी शुरुआती 16 गेंदों में ही 40 रन बटोर लिए थे.

PBKS vs DC IPL 2026: प्रियांश आर्य का 'पावरफुल' रिकॉर्ड, अब निशाने पर वैभव सूर्यवंशी, तीसरी बार किया खास कारनामा
PBKS vs DC IPL 2026, Priyansh Arya Third Fifty in Powerplay:

PBKS vs DC IPL 2026, Priyansh Arya Third Fifty in Powerplay: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य आईपीएल में पावरप्ले में किस कदर गदर काटते हैं, उसकी झलक आज सोमवार को भी देखने को मिली. धर्मशाला में हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने पहली ही गेंद से हमला बोला. उन्होंने स्टार्क को छक्का लगाकर पारी का आगाज किया. पहले ओवर में इस बल्लेबाज मे दो छक्के और एक चौका लगाया. प्रियांश जब तक क्रीज पर रहे, उनका तूफानी अंदाज जारी रहा. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. 

प्रियांश ने पहले ओवर में जहां मिचेल स्टार्क पर हमला बोला, तो इसके अगले ओवर में उन्होंने आकिब नबी और फिर एनगिडी की खबर ली. शुरुआती 16 गेंदों में इस बल्लेबाज ने 40 रन बटोरे लिए थे. इसमें उनका साथ दिल्ली के गेंदबाजों ने भी दिया, जो लगातार उन्हें खराब लेंथ पर गेंद फेंके जा रहे थे. पंजाब ने शुरुआती ओवरों में 17 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे थे. टीम 3 ओवर के बाद 51 रन बटोरने में सफल हुई थी. इसके बाद आकिब ने वापसी की और दूसरे छोर से उन्हें मुकेश कुमार का साथ मिला. पंजाब ने इस मैच में पावरप्ले में 72 रन बटोरे. जबकि प्रियांश 50 रन बना चुके थे. 

प्रियांश ने दिल्ली के खिलाफ 24 गेंदों में अर्द्धशतक बनाया था. यह अर्द्धशतक पावरप्ले के अंदर आया था. प्रियांश अब आईपीएल में सबसे अधिक मौकों पर शुरुआती छह ओवरों के अंदर अर्द्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने तीसरी बार यह कारनामा किया. जबकि लिस्ट में पहले पायदान पर 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी है, जिन्होंने 4 बार ऐसा किया है.

 यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: '300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन...' वैभव सूर्यवंशी को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी अहम सलाह

 यह भी पढ़ें: PBKS vs DC IPL 2026: मिचेल स्टार्क को पहली गेंद पर जड़ा छक्का...प्रियांश की नजरें अब जायसवाल के इस तूफानी रिकॉर्ड पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com