विज्ञापन

PBKS vs DC IPL 2026: मिचेल स्टार्क को पहली गेंद पर जड़ा छक्का...प्रियांश की नजरें अब जायसवाल के इस तूफानी रिकॉर्ड पर

Priyansh Arya First Ball Six vs Mitchell Starc: पंजाब ने सिर्फ 2.5 ओवर में ही टीम फिफ्टी पूरी की और इसमें प्रियांश का योदगान अधिक रहा, जिन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर शुरुआत की थी.

PBKS vs DC IPL 2026: मिचेल स्टार्क को पहली गेंद पर जड़ा छक्का...प्रियांश की नजरें अब जायसवाल के इस तूफानी रिकॉर्ड पर
PBKS vs DC IPL 2026, Priyansh Arya First Ball Six to Mitchell Starc

PBKS vs DC IPL 2026, Priyansh Arya First Ball Six vs Mitchell Starc: धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला खेला गया. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. इस मुकाबले में प्रियांश और प्रभसिमरन की सलामी जोड़ी ने टीम को एक बार फिर तूफानी शुरुआत दिलाई. पंजाब ने सिर्फ 2.5 ओवर में ही टीम फिफ्टी पूरी की और इसमें प्रियांश का योदगान अधिक रहा, जिन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर शुरुआत की थी. इस छक्के के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बना ली है और अब उनकी नजरें यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ने पर है. 

यह आईपीएल में तीसरा मौका था, जब प्रियांश ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था. दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क गेंदबाजी की शुरुआत करने आए थे. प्रियांश ने रफ्तार के सौदागर का बुरा हाल किया. पहले ओवर में उन्होंने 22 रन बटोरे. प्रियांश फर्स्ट बॉल सिक्स के दम पर अब आईपीएल में सबसे अधिक मौकों पर छक्के के साथ पारी की शुरुआत करने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे आगे केवल यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 4 मौकों पर ऐसा किया है. 

पहले ओवर से आए 22 रन

स्टार्क को पहली गेंद पर सिक्स लगाने के बाद भी प्रियांश थमे नहीं. उन्होंने ओवर की चौथी लीगल डिलवरी पर भी छक्का लगाया. जहां पहला छक्का कवर-प्वॉइंट के ऊपर से लगाया था, तो दूसरा छक्का बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर कवर की दिशा में खेलकर चार रन बटोरे. पंजाब को इस ओवर में 5 रन अतिरिक्त भी मिले. यह वाइड गेंद थी, जो चौके के लिए गई. बता दें, आईपीएल इतिहास में पंजाब कभी भी पहले ओवर में इतने रन नहीं बटोरे पाई थी. इससे पहले पारी के शुरुआती ओवर में उसका सबसे बेस्ट प्रदर्शन मुंबई के खिलाफ आया था, जब उसने 21 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs Scenario: MI, LSG बाहर, तीन टीमों के 14 अंक, दो के 12...रोमांचक हो रही प्लेऑफ की जंग, ऐसा है समीकरण

यह भी पढ़ें: IPL 2026: रविचंद्रन अश्विन की मांग, 36 साल के इस दिग्गज की हो टीम इंडिया में वापसी, बरपा रहा कहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com