14.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.3 ओवर (1 रन) रन आउट होते-होते बचे यहाँ पर बल्लेबाज़| मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक करते हुए तेज़ी से पहला रन लिया| जिसके बाद दूसरे रन के लिए भागे| फील्डर ने गेंद को उठाकर कीपर की ओर थ्रो किया| इसी बीच बल्लेबाज़ वापिस क्रीज़ की ओर डाईव लगाकर पहुंचे| एक रन ही मिला|
14.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
14.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.6 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 95/4 न्यूजीलैंड|
13.5 ओवर (1 रन) फ्री हिट पर सिंगल आया| बाउंसर डाला लेकिन पुल किया गया, फील्डर वहां मौजूद, एक ही रन मिल पायेगा|
13.5 ओवर (2 रन) लेग बाई के रूप में आया रन| फ्लिक करना चाहते थे, पैड्स पर लगी और फाइन लेग पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ| ओह!! ये तो ओवर स्टेप का नो बॉल हो गया|
13.4 ओवर (1 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
13.3 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील!! नकारा गया, रन आउट का मौका वहां भी बच गए बल्लेबाज़, दो दो बार लक मिला| आगे आकर अंदर आती गेंद को खेलने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे थे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
13.2 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ग्लेन फिलिप्स होंगे अगले बल्लेबाज़...
13.1 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! बड़ा झटका यहाँ पर न्यूज़ीलैंड की टीम को लगता हुआ| केन विलियमसन 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| 34 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| ऑफ स्टंप्स पर डाली गई गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर खेलकर रन लेने गए| तभी उनके साथ खिलाड़ी ने रन लेने से मना किया| गेंदबाज़ ने भागकर गेंद को उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप को को जा लगी| रन आउट की अपील हुई अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की ओर इशारा किया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप को लगी थी तब बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का इशारा| 90/4 न्यूज़ीलैंड|
रन आउट की अपील केन के खिलाफ!! फील्ड अम्पायर ने ली है थर्ड अम्पायर की मदद| काफी नजदीकी मामला लग रहा है यहाँ पर...
12.6 ओवर (4 रन) हैट्रिक चौका! गेंदबाज़ अबकी बार खुद से हुए निराश| रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं डेवोन जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सटीक लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया|
12.5 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर डेवोन कॉनवे के बल्ले से आती हुई!!! आगे डाली गई गेंद को इस बार स्वीप शॉट खेला| गैप में गई बॉल सीधे स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
12.4 ओवर (4 रन) चौका! मिस्फील्ड आसिफ द्वारा और चार रन दे बैठे| दो ही रन होता, फाइन लेग बाउंड्री पर उसे रोकने गए लेकिन गेंद उनके हाथों से नीचे से निकल गई और दोबारा प्रयास करने के बाद भी उसे रोक नहीं पाए और चौका दे बैठे| गेंदबाज़ ना खुश|
12.3 ओवर (2 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर से दूर, दो रनों का मौका बन गया|
12.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं|
12.1 ओवर (1 रन) हलके हाथो से बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, रिवर्स स्वीप खेलकर कवर्स की ओर से एक रन लिया|
11.5 ओवर (6 रन) छक्का! काउंटर अटैक केन द्वारा| एक हाथ से लगाया 78 मीटर लम्बा चक्का| फ्लाईटेड गेंद पर दूर से ही पैर निकालकर सामने की तरफ उठा दिया| टाइमिंग शानदार थी जिसकी वजह से पूरे छह रन मिल गए|
11.4 ओवर (4 रन) चौका! ये है केन की ताक़त!! स्पिन को सीधे बल्ले से खेला| प्लेस किया, दो खिलाडी थे वहां पर, उनके बीच से गैप ढूंडा और पूरे चार रन बटोरे|
11.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! न्यूज़ीलैंड का रिव्यु हुआ सफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई| बल्लेबाज़ रिवर्स स्वीप करने गए| बॉल पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ द्वारा लेकिन अम्पायर सहमत और आउट भी करार दे दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
11.2 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप शॉट खेला जहाँ से एक रन मिला|
11.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
10.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! स्वीप मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
10.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
10.4 ओवर (1 रन) पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
10.3 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
10.2 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
10.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|