विज्ञापन

Pakistan vs England Live Streaming and Live Details: कब होगा मैच, कितने बजे होगा शुरू, कहां देख पाएंगे फ्री में लाइव

Pakistan vs England Live Streaming and Live Details: न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से मैच धुलने के बाद पाकिस्तान की नजरें मंगलवार को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह आसान करने की होगी.

Pakistan vs England Live Streaming and Live Details: कब होगा मैच, कितने बजे होगा शुरू, कहां देख पाएंगे फ्री में लाइव
Pakistan vs England Live Streaming
  • पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतना होगा ताकि टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में सेमीफाइनल की उम्मीद बनी रहे.
  • इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 51 रन से जीत दर्ज कर सुपर-8 में टॉप-2 में जगह बनाई है.
  • लियाम डॉसन का कहना है कि पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक से ज्यादा पूरी टीम पर ध्यान देना जरूरी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Pakistan vs England Live Streaming and Live Details: न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से मैच धुलने के बाद पाकिस्तान की नजरें मंगलवार को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह आसान करने की होगी. पाकिस्तान को अगर आज के मुकाबले में हार मिली तो उस पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा. फिर पाकिस्तान अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी या नहीं यह उसके हाथ में नहीं होगा. 

इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर लियाम डॉसन के मुताबिक, दो बार की चैंपियन टीम मंगलवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर परेशान नहीं होगी. इंग्लैंड अपनी विरोधी टीम के स्पिन अटैक के लिए तैयार है. इंग्लैंड ने सह-मेजबान श्रीलंका पर 51 रन से जीत हासिल की है. पाकिस्तान पर जीत से इंग्लैंड टॉप-2 में जगह बना लेगी. इसी के साथ सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी. 

इंग्लैंड के टॉप-ऑर्डर के स्पिन के सामने कमजोर होने को लेकर चिंता बनी हुई है, रविवार के मुकाबले में उनके टॉप-5 में से चार श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने पस्त नजर आए. ऐसे में यह पाकिस्तान के खिलाफ उसके लिए चिंता की बात है, क्योंकि पाकिस्तान के पास तारिक, शादाब खान, अबरार अहमद, सैम अयूब, सलमान आगा और मोहम्मद नवाज हैं.

तारिक टूर्नामेंट के सबसे चर्चित स्पिनर रहे हैं, खासकर ऑफ-ब्रेक फेंकने से पहले उनके रुकने की वजह से. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को नेट्स में तारिक के अनोखे एक्शन की नकल करते हुए भी देखा गया है. लेकिन लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ी डॉसन ने कहा कि फोकस एक खिलाड़ी से ज्यादा होना चाहिए.

मैच की पूर्व संध्या पर डॉसन ने पत्रकारों से कहा,"यह सब तारिक के बारे में नहीं है. पाकिस्तान कुछ खतरनाक खिलाड़ियों वाली एक बहुत अच्छी टीम है. जाहिर तौर पर तारिक एक बहुत अच्छे बॉलर हैं, लेकिन हम सिर्फ उन्हें फोकस में नहीं रखेंगे. हम पूरी टीम को मद्देनजर रखेंगे और सोचेंगे कि हम उन्हें कैसे हरा सकते हैं."

कब और कहां होगा मुकाबला?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का मुकाबला 24 फरवरी को पल्लेकेले के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा मैच?

यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि मुकाबले का टॉस शाम 6:30 पर होगा. 

कहां देख पाएंगे लाइव?

इस मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का प्रसारण फ्री में होगा. 

ऐसी हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे.

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद.

यह भी पढ़ें: PAK vs ENG, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक है पाकिस्तान का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: India Semi Final Scenario: ज़िम्बाब्वे को 100 रन से हराओ...भारत को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? नेट रन रेट में आगे निकलने के लिए क्या है समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com