विज्ञापन
This Article is From May 17, 2020

पाकिस्तान ने जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के तीन टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये जुलाई में इंग्लैंड दौरे को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी.

पाकिस्तान ने जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी
पाकिस्तान ने जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.
कराची:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के तीन टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये जुलाई में इंग्लैंड दौरे को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने एक टीवी चैनल को बताया कि पीसीबी ने वीडियो लिंक पर हुई बैठक में यह मंजूरी दी. उन्होंने कहा ,‘‘पाकिस्तानी टीम दर्शकों के बिना स्टेडियम में मैच खेलेगी. ये मैच उन मैदानों पर होंगे जहां स्टेडियम के भीतर ही होटल हैं.''

उन्होंने कहा कि 25 खिलाड़ी विशेष उड़ान से जुलाई के पहले सप्ताह में इंग्लैंड जायेंगे और पृथकवास पूरा होने के बाद मैच शुरू होंगे. उन्होंने कहा कि वह टेस्ट कप्तान अजहर अली और सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को अगले सप्ताह इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Cricket Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com