विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

अनुंबध के उल्लंघन के मामले में पीसीबी ने उमर अकमल पर लगाया तीन मैचों के लिए प्रतिबंध

पीसीबी ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष नज्म सेठी ने जांच समिति की सिफारिशों की समीक्षा की जिसमें उन्हें केन्द्रीय अनुबंध की धारा 2.2.5, 4.1 तथा 4.4 के तहत दोषी पाया गया था.

Also Read in
अनुंबध के उल्लंघन के मामले में पीसीबी ने उमर अकमल पर लगाया तीन मैचों के लिए प्रतिबंध
उमर अकमल ( फाइल फोटो)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज विवादित क्रिकेटर उमर अकमल पर केंद्रीय अनुबंध के उल्लंघन के आरोप में तीन मैचों के प्रतिबंध के साथ दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. पीसीबी ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष नज्म सेठी ने जांच समिति की सिफारिशों की समीक्षा की जिसमें उन्हें केन्द्रीय अनुबंध की धारा 2.2.5, 4.1 तथा 4.4 के तहत दोषी पाया गया था.

उमर अकमल ने पीसीबी के कारण बताओ नोटिस का यह दिया जवाब

प्रतिबंध और जुर्माना के अलावा अकमल को दो माह तक किसी विदेशी लीग में खेलने के लिये जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं दिया जायेगा.

दो माह तक निजी लीग में खेलने से लगी प्रतिबंध के कारण वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के टी-20 लीग में नहीं खेल पायेंगे.  अकमल पर यह प्रतिबंध नेशनल क्रिकेट अकादमी में कोच मिकी अर्थर से उलझने और मीडिया में कोच पर आरोप लगाने के कारण लगा है.

इनपुट : भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Umar Akmal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com