रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में, दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से है .WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद पाकिस्तान इस टेस्ट सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहेगी. बता दें कि पहले टेस्ट में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम में 4 खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ है.
पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
- तैयब आरिफ
- मोहम्मद ताहा
- अराफात मिन्हास
- साकिब खान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में इस समय पाकिस्तान आखिरी पायदान पर है. वहीं, श्रीलंका 7वें नंबर पर है, ऐसे में पाकिस्तान और श्रीलंका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेगी.
पाकिस्तान प्लेइंग 11: अज़ान अवैस, मुहम्मद तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सलमान अली आगा, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, साकिब खान
श्रीलंका प्लेइंग -11: पसिंदु सोरियाबंदारा, लाहिरू उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका
यह भी पढ़ें | नंबर 5 पर राहुल या अक्षर, 2 खिलाड़ियों का आखिरी मैच, तीसरे वनडे के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11
यह भी पढ़ें | नंबर 1 गिल, नंबर 2 पर सचिन तेंदुलकर का जलवा, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं