सभी जानते हैं कि 2027 का वर्ल्ड कप रोहित शर्मा के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है .ऐसे में इस वर्ल्ड कप को हिट मैन हर हाल में जीतना चाहते हैं. इसके लिए वह हर तरह से मास्टर प्लान पर काम कर रहे हैं. अब वर्ल्ड कप 2027 के जीतने को लेकर रोहित शर्मा का एक मजेदार बयान सामने आया है. रोहित ने कहा है कि वह वर्ल्ड कप जीतने के लिए शुभमन गिल की शादी भी करवा सकते हैं. रोहित का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, रोहित का यह मजेदार बयान उनके अपने शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' के शो में आया है, जहां हिट मैन ने मजेदार अंदाज में इस बारे में बात की है. शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन आकाश गुप्ता ने एक दिलचस्प और मजेदार थ्योरी पेश की. उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी कोई कप्तान शादी करता है, वह अगले ही साल वर्ल्ड कप जीत जाता है, इसके बाद हिट मैन हंसते है ंऔर कहते हैं अगर ऐसा है तो वर्ल्ड कप जीतने के लिए वह शुभमन गिल की शादी भी करवा देंगे. रोहित का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इसी शो में शादी.कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल भी शामिल हुए थे. उन्होंने इस बारे में कहा कि, उनकी टीम ने शुभमन गिल की प्रोफाइल अपनी वेबसाइट पर बना ली थी और उन्हें प्रपोजल भी भेजा था, बस गिल को राइट स्वाइप करना है, इसपर रोहित कहते हैं, "वर्ल्ड कप जीतने के लिए जो करना पड़ेगा मैं करुंगा"
Comedy ke saath instant comeback😂 Dekhiye Family Full House with Rohit Sharma, Sat - Sun raat 9:30 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision aur Sony LIV par. #RohitSharma #FamilyFullHouse #SonyTV https://t.co/XXwDs5qgBF
— sonytv (@SonyTV) November 2, 2026
बता दें कि 2023 में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. अब रोहित की जगह वनडे में भारत की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं. अब ये देखना होगा कि 2027 में रोहित का वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का सपना सच साबित होगा या नहीं.
यह भी पढ़ें | छोले-कुलचे बेचने वाले का बेटा बना भारत का नया हीरो, कौन है अर्जुन राजपूत जिसने PAK के खिलाफ शतक ठोक जीता दिल
यह भी पढ़ें | दिवाली के रंग में रंगे क्रिकेटर, धोनी से अभिषेक शर्मा तक का फेस्टिव लुक देखें, Photos
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं