विज्ञापन

PAK vs ENG, T20 World Cup: विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड खतरे में? पाकिस्तानी स्टार साहिबजादा फरहान ने कही ये बात

PAK vs ENG, T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. इंग्लैंड के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर साहिबजादा फरहान से इस रिकॉर्ड को लेकर सवाल हुआ, जिसका उन्होंने जवाब दिया.

PAK vs ENG, T20 World Cup: विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड खतरे में? पाकिस्तानी स्टार साहिबजादा फरहान ने कही ये बात
Sahibzada Farhan Statement on Breaking Virat Kohli T20 World Cup World Record
  • साहिबजादा फरहान ने टी20 विश्व कप में व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बजाय टीम की सफलता को प्राथमिकता देने की बात कही है.
  • उन्होंने कहा कि वे आंकड़ों पर ध्यान नहीं देते और जोखिम लेकर टीम के लिए खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं.
  • फरहान ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करना चुनौती नहीं माना और आत्मविश्वास व्यक्त किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

PAK vs ENG, T20 World Cup: पाकिस्तानी स्टार साहिबजादा फरहान ने कहा है कि उनका ध्यान रिकॉर्ड या आंकड़ों पर नहीं है और वे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में अपनी प्राथमिकता पर जोर दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे रिकॉर्ड बनाने की बजाय टीम के लिए खेल रहे हैं. मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पाकिस्तान के मुकाबले की पूर्व संध्या पर फरहान से विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड को लेकर सवाल हुआ था और उनसे पूछा गया था कि क्या उनके मन में व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने का विचार है.

साहिबजादा फरहान ने इसका जवाब देते हुए कहा,"अगर आप मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछें, तो मैं आंकड़ों या रिकॉर्ड्स पर ध्यान नहीं देता. यहां तक ​​कि जब मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तब भी लोग मुझसे कहते हैं कि मैंने इतने छक्के मारे, इतने स्ट्राइक लिए और इतने रन बनाए. इसलिए मैं आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता. महत्वपूर्ण बात यह है कि टी20 में जोखिम उठाना जरूरी है. अगर आप रिकॉर्ड तोड़ने का दबाव लेते हैं, तो वही रिकॉर्ड टूट जाते हैं; वे टूटने के लिए ही बने होते हैं. इसलिए यह मेरा लक्ष्य नहीं है, लेकिन मैं शीर्ष पर रहने की कोशिश करूंगा. और पाकिस्तान के लिए, यह फायदेमंद होगा और पाकिस्तान का नाम रोशन होगा."

बता दें, विराट कोहली ने 2024 संस्करण में 319 रन बनाए थे. कोहली ने छह मैचों में 106.33 का शानदार औसत से रन बनाए और चार अर्द्धशतक लगाए. कोहली के 319 रन टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक संस्करण में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं. 

इस बीच, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शाहिबजादा ने 2026 संस्करण में अब तक 220 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट में उनके कम से कम दो मैच अभी बाकी हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पांच मैचों में एक अर्धशतक और एक शतक लगाया है और उनका औसत 73.33 है.

जब उनसे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करने के बारे में पूछा गया, तो फरहान ने आत्मविश्वास व्यक्त किया और आर्चर का एक बड़ा खतरा होने की चिंताओं को खारिज कर दिया. साहिबजादा फरहान ने कहा,"नहीं, जोफ्रा आर्चर का सामना करना कोई बड़ी बात नहीं है. हम पाकिस्तान में उनका सामना कर चुके हैं. हमारे पास अच्छे गेंदबाज हैं. वे भी 145 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है. हां, जैसा कि आपने कहा, उन्होंने जरूर योजना बनाई होगी, लेकिन मैंने भी योजना बनाई है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ उन्हीं की योजना होगी."

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: दो जीत भी नहीं होगी काफी? सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया, ऐसा है समीकरण

यह भी पढ़ें: PAK vs ENG, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक है पाकिस्तान का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com