विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2020

जब पाकिस्तान टीम की ओर से 3 सगे भाई एक टेस्ट मैच में खेलते हुए आए नजर, 50 साल पहले हुआ था ऐसा

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 3 ऐसे मौके आए हैं जब एक टेस्ट में दो नहीं बल्कि 3 सगे भाई खेलते हुए नजर आए हैं (Three brothers, one team).

जब पाकिस्तान टीम की ओर से 3 सगे भाई एक टेस्ट मैच में खेलते हुए आए नजर, 50 साल पहले हुआ था ऐसा
टेस्ट क्रिकेट इतिहास के ऐेसे मौके जब 3 सगे भाई एक टेस्ट में खेलते हुए आए नजर
  • ऐसे मौके जब 3 सगे भाई एक टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आए
  • टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 3 दफा हुआ है ऐसा
  • पाकिस्तान के तीन सगे भाई भी एक ही टेस्ट में खेलते हुए आए नजर

पंड्या ब्रदर्स हो या फिर पठान ब्रदर्स ये ऐसे भाईयों की जोड़ी है जो अपने देश के लिए क्रिकेट खेले. अबतकर ऐसे मौके कई बार आए हैं जब दो भाई एक मैच में खेलते हुए नजर आए हैं. स्टीव और मार्क वॉ की जोड़ी टेस्ट में भी एक साथ खेलते हुए दिखे हैं. लेकिन क्या आपको पता है टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 3 ऐसे मौके आए हैं जब एक टेस्ट में दो नहीं बल्कि 3 सगे भाई खेलते हुए नजर आए हैं (Three brothers, one team). टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा नजारा पहली बार साल 1880 में द ओवल टेस्ट मैच में देखने को मिला जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम में 3 सगे भाई मैच खेलने उतरे थे. ये तीन भाई एडवर्ड ग्रेस (Edward Grace), डब्ल्यू.जी. ग्रेस (W. G. Grace) और फ्रेडरिक ग्रेस (Frederick Grace) थे. 

इसके बाद साल 1891-92 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की टीम में एक और 3 सगे भाई एक साथ खेलते हुए नजर आए थे. केपटाउन टेस्ट में फ्रैंक हेर्ने (Frank Hearne), एलेक हर्ने (Alec Hearne) और जॉर्ज गिब्सन हर्ने (George Hearne) खेल रहे थे. मजेदार बात ये है कि इस मैच में फ्रैंक हर्ने साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से खेल रहे थे तो वहीं बाकी दो सगे भाई एलेक और जॉर्ज गिब्सन हर्ने विरोधी टीम इंग्लैंड की ओर से खेल रहे थे. बता दें कि फ्रैंक हेर्ने (Frank Hearne) इंग्लैंड की ओर से अपने करियर की शुरूआत की थी लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा बने.

पाकिस्तान के 3 सगे भाई भी एक टेस्ट में साथ खेले
मुश्ताक (Mushtaq Mohammad), हनीफ (Hanif Mohammad) और सादिक मोहम्मद (Sadiq Mohammad) तीन सगे भाई थे, साल 1969-70 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कराची टेस्ट में तीनों भाई एक साथ खेलते हुए नजर आए थे. कराची तीनों भाईयों का घर भी था, ऐसे में सगे भाईयों के लिए यह मैच काफी यादगार रहा. हनीफ और सादिक ने पाकिस्तानी की ओर से पारी की शुरूआत की थी तो वहीं मुश्ताक मोहम्मद ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी की थी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया यह टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ था. इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान सादिक मोहम्मद ने 69 रन तो वहीं हनीफ ने 22 रन बनाए थे. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे मुश्ताक ने 14 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरी पारी में सादिक ने 37. हनीफ ने 35 और मुश्ताक ने 19 रन बनाए थे. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanif Muhammad, Sadiq Muhammad, Mushtaq Muhammad, Fred Grace, W.G. Grace, Edward Grace, Frank Hearne, Alec Hearne, George Hearne, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com