- कोविड के चलते लिया फैसला
- स्थगित कर दी गई वनडे सीरीज
- टी20 में तीनों मैच पाकिस्तान ने जीते
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) कोविड-19 के कई पॉजिटिव मामले पाये जाने के बावजूद वेस्टइंडीज (WestIndies) को गुरुवार को तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने के लिए मनाने में सफल रहा लेकिन दोनों टीम के बीच इसके बाद होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला स्थगित हो गई है. पीसीबी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दी है.
Update: Pakistan-West Indies ODIs postponed, rescheduled for early June 2022. #PAKvWI
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 16, 2021
Details in the link below:https://t.co/uIM99o3m7H
अब ये वनडे सीरीज अगले साल जून 2022 में खेली जाएगी. वेस्टइंडीज (WestIndies) इस टी20 और वनडे दौरे के लिये 21 सदस्यीय टीम लेकर आया है लेकिन अब तीसरे मैच के लिये उसके केवल 14 खिलाड़ी ही उपलब्ध थे. उसके छह खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्यों का कोविड-19 के लिये परीक्षण पॉजिटिव आया है जबकि एक खिलाड़ी डेवोन थॉमस पहले टी20 मैच में उंगली में चोट लगने के कारण बाहर है. इससे पहले दिन में तीसरे टी20 मैच के आयोजन को लेकर संदेह पैदा हो गया था क्योंकि वेस्टइंडीज बोर्ड ने पुष्टि की कि वनडे कप्तान शाई होप, बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और आलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स के अलावा सहायक कोच रोडी एस्टविक और टीम के चिकित्सक डा. आकाशी मानसिंह सभी का परीक्षण पॉजिटिव आया है.
यह पढे़ं- शतक से चूके वॉर्नर ने बना दिया इस बच्चे का दिन, VIDEO में देखिए कैसे जीता फैंस का दिल
इससे पहले नौ दिसंबर को काइल मायर्स, शेल्डन कोटरेल और रोस्टन चेज के परीक्षण पॉजिटिव पाये गये थे. अभी तक खेली गई टी20 सीरीज के दोनों मैच पाकिस्तान ने जीते हैं. ्
'डेढ़ घंटे की बैठक, आखिर में कहा- आप कप्तान नहीं'
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं