New Zealand vs Pakistan T20 World Cup 1st Semi-Final: पाकिस्तान ने बुधवार को सिडनी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कर 2022 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने 153 रन के टारगेट को 19.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर हासिल किया. बाबर ने 42 गेंद में 53 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौकों का सहारा लिया. रिजवान ने 43 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल थे. ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट और मिशेल सेंटनर ने एक विकेट चटकाए
यहां देखें : SCORECARD
A sensational performance from Pakistan in the knockout game ⚡#T20WorldCup | #NZvPAK | 📝: https://t.co/7EuauryZFX pic.twitter.com/6XLQ0gt2Rp
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 9, 2022
मोहम्मद रिजवान को सेमीफाइनल में उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
Mohammad Rizwan's crucial fifty in the semi-final against New Zealand earns him the @aramco POTM award 👏#T20WorldCup pic.twitter.com/WveMc69tx6
— ICC (@ICC) November 9, 2022
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 152 रन बनाए थे. पाकिस्तान को 153 रनों का टारगेट मिला है. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 4 विकेट पर 152 रनों पर रोक दिया है. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल ने 35 गेंद पर 53 रन की नाबाद पारी खेली, तो वहीं विलियमसन ने 46 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से शाहीन ने 2 विकेट लेने में सफलता हासिल की. मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था.
दोनों टीमें इस प्रकार रही:
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट