ईडेन पार्क मैदान पर भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे टी20 मैच में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. जीत के लिए अपेक्षाकृत मिले आसान 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही, जब रोहित पहले ही ओवर में आउट हो गए. विराट भी सस्ते में लौट गए, लेकिन एक छोर पर केएल राहुल (नाबाद 57) ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ते हुए टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी. उनके अलावा श्रेयस अय्यर (44 रन ) ने उन्हें पूरा सहयोग दिया. और इससे भारत ने 17.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर कर ली और सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 132 रन बनाए. दोनों ही टीमों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है.
Clinical performance by #TeamIndia to take a 2-0 lead in the series #NZvIND pic.twitter.com/kYNGckrhjz
— BCCI (@BCCI) January 26, 2020
Canvas for today's game.#NZvIND pic.twitter.com/pacpecO4ad
— BCCI (@BCCI) January 26, 2020
दोनों ही देशों ने ऑकलैंड में ही खेले गए पहले टी-20 मुकाबले की अपनी-अपनी इलेवन को बरकरार रखा है
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह
New Zealand have won the toss and they will bat first in the 2nd T20I.#NZvIND pic.twitter.com/bd8Xnn6fgU
— BCCI (@BCCI) January 26, 2020
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, कुलिन मुनरो, कोलिन डि ग्रैंडोहम, रॉस टेलर, टिम सेईफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, ब्लेयर टिनकर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी और हामिश बेनेट
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी.
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डि ग्रांडहोम, टॉम ब्रूस, डार्ली मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और ब्लेयर टिकनेर