विज्ञापन

199 रन पर ऐसे आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल, मानने को नहीं थे राजी, Video

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल 199 रन पर आउट हुए लेकिन आउट होने के बाद भारतीय बैटर निराश नजर आए. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि अंपायर ने उन्हें इस तरह से आउट दिया है.

199 रन पर ऐसे आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल, मानने को नहीं थे राजी, Video
199 रन पर आउट होने के बाद भड़के पडिक्कल

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों की दमदार पारी खेली. हालांकि, वह अपने दोहरे शतक से चूक गए. देवदत्त पडिक्कल 248 गेंदों का सामना करने के बाद 199 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी में 24 चौके और 3 छक्के लगाए. 

अंपायर के फैसले पर मचा बवाल

न्यूजीलैंड ए के तेज गेंदबाज जैक गिब्सन की गेंद पडिक्कल के पैड पर लगी, जिसके बाद गेंदबाज और विपक्षी टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी. हालांकि, भारतीय बल्लेबाज अंपायर के फैसले से पूरी तरह से नाखुश नजर आया और उनके चेहरे पर निराशा साफतौर पर दिखाई दी. पडिक्कल कुछ देर तक पिच पर ही रुके रहे, फैसले से साफ तौर पर नाखुश थे, और फिर वापस लौट गए.  उनकी पारी 248 गेंदों पर 199 रनों पर खत्म हुई, जिसमें 24 चौके और तीन छक्के शामिल थे.  दबाव के बीच यह एक बेहतरीन पारी थी, लेकिन उनके आउट होने के तरीके और समय ने इस अंत को और भी ज्यादा तकलीफदेह बना दिया. 

मैच की बात करें तो दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल भी महज 4 रन ही बना सके. हालांकि, इसके बाद पडिक्कल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 340 गेंदों में 215 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. सुदर्शन 184 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके लगाए। कप्तान ध्रुव जुरेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर आउट हुए.

सुदर्शन के पवेलियन लौटने के बाद पडिक्कल को यश राठौड़ के रूप में एक और बढ़िया जोड़ीदार मिला और दोनों ने मिलकर 142 रन जोड़े टी-ब्रेक तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 377 रन बना लिए हैं। यश 66 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और उनका साथ वॉशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर दे रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 173 रनों की हो चुकी है और टीम के पांच विकेट शेष हैं।. पहली पारी में भारतीय टीम ने 113 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 317 रन बनाते हुए 204 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की.

(IANS के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें | ईशान किशन तीसरे टी20 से बाहर! गंभीर के सामने नई टेंशन, नंबर-3 पर संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी?

यह भी पढ़ें | वेलिंगटन टी-20 पिच की पहली झलक आई सामने, जानें क्या असर दिखाएगी, बल्लेबाज या गेंदबाज किसका राज चलेगा ?

यह भी पढ़ें | वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 संजू, भुवनेश्वर कुमार OUT, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devdutt Babunu Padikkal, India A, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com