विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

अब सीओए के पूर्व अध्यक्ष विनोद राय का खुलासा, क्यों राहुल द्रविड़ नहीं बने सीनियर टीम के कोच

विनोद राय ने एक निजी बेवसाइट से बातचीत में विस्तार सेराहुल द्रविड़ के इनकार के पीछे के कारणों को बयां किया. राय बोले कि जो हालात थे, उस समय हमारी पसंद राहुल द्रविड़ कोच के रूप में थे, लेकिन द्रविड़ ने पद स्वीकारने से इनकार कर दिया.

अब सीओए के पूर्व अध्यक्ष विनोद राय का खुलासा, क्यों राहुल द्रविड़  नहीं बने सीनियर टीम के कोच
राहुल द्रविड़
  • कुंबले के बाद पहली पसंद थे राहुल द्रविड़-राय
  • ...लेकिन राहुल द्रवि़ड़ ने साफ कर दिया इनकार
  • हाथ में पहले की चुनौतियों को पूरा करना चाहते थे द्रविड़
नई दिल्ली:

यह तो सभी को मालूम है कि कुछ साल पहले अचानक ही अनिल कुंबले के हटने के बाद बीसीसीआई की क्रिकेट प्रशासकीय कमेटी (सीओए) की कोच के रूप में पहली पसंद राहुल द्रविड़ थे. वहीं, क्रिकेट सर्किल में भी सभी यह मानकर चल रहे थे कि राहुल द्रविड़ ही टीम इंडिया के कोच होंगे, लेकिन तब राहुल द्रविड़ ने भारतीय कोच पद विनम्रता के साथ ठुकरा दिया था. और अब सीओए के पूर्व चीफ विनोद राय ने उऩ कारणों का खुलासा किया है, जिनके चलते राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया का कोच बनने से इनकार कर दिया. 

विनोद राय ने एक निजी बेवसाइट से बातचीत में विस्तार सेराहुल द्रविड़ के इनकार के पीछे के कारणों को बयां किया. राय बोले कि जो हालात थे, उस समय हमारी पसंद राहुल द्रविड़ कोच के रूप में थे, लेकिन द्रविड़ ने पद स्वीकारने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि घर पर मेरे दो बेटे हैं, जो बड़े हो रहे हैं और मैं टीम इंडिया के साथ समूचे विश्व भर में घूम रहा होऊंगा. ऐसे में मैं अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाऊगा. मुझे लगता है कि मुझे घर पर रहकर अपने परिवार को समय देने की जरूरत है. राय ने कहा कि द्रविड़ का यह अनुरोध उचित था, लेकिन वह हमारी पसंद में सबसे ऊपर थे. 

विनोद राय ने एक और दूसरी वजह का खुलासा किया, जिसके कारण उन्होंने सीनियर कोच पद स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि उस समय द्रविड़ पहले से ही जमीनी स्तर पर भारत ए और अंडर-19 टीम के साथ कोचिंग में व्यस्त थे. और वह इन टीमों से जुड़ी योजनाओं को बीच में ही नहीं छोड़ना चाहते थे. ऐसे में फिर हमने रवि शास्त्री को कोच बनाने का फैसला किया. 

राय ने कहा कि क्षमता के लिहाज से द्रविड़, शास्त्री और कुंबले पेशे में सर्वश्रेष्ठ हैं. हमने निश्चित तौर पर द्रविड़ को पसंद किया. वह अंडर-19 टीम के साथ व्यस्त थे. उनके पास भविष्य की योजना थी कि टीम को कैसे तैयार करना है. द्रविड़ बहुत ही शानदार परिणाम दे रहे थे. वह इन्हीं टीम से जुड़े रहना चाहते थे क्योंकि इन टीमों से जुड़े कई अपूर्ण लक्ष्य थे, जिन्हें द्रविड़ पूरा करना चाहते थे. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Dravid, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com