विज्ञापन

नीतीश राणा के शॉट लगाने से पहले गिर गई बेल्स, फिर अंपायर ने क्यों दिया आउट, जानें MCC का नियम

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नीतीश राणा जिस तरह से आउट हुए. उसपर बवाल मच गया है. अगर आप भी अंपायर के फैसले से हैरान हैं तो जाने पूरे सच.

नीतीश राणा के शॉट लगाने से पहले गिर गई बेल्स, फिर अंपायर ने क्यों दिया आउट, जानें MCC का नियम
नीतीश राणा बल्लेबाजी करते हुए

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते मंगलवार (पांच मई) को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बीच दिल्ली में खेला गया. यहां दिल्ली के बल्लेबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) जिस तरह से आउट हुए. उसपर बवाल मच गया है. कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें गलत तरीके से आउट दिया गया है, जबकि कुछ लोग अंपायर के निर्णय से सहमत हैं. मगर कुछ लोगों के बीच दुविधा है कि इस पूरे फैसले के पीछे का सच क्या है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 

सोशल मीडिया पर मैच के दौरान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां पारी के 10वें ओवर में राणा को नूर अहमद की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग में शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है. मगर यहां उनकी किस्मत खराब रही और गेंद कार्तिक शर्मा के हाथों में समा गई. जिसके बाद उन्हें पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. 

मगर हर कोई हैरान तब रह गया जब लोगों ने देखा कि राणा के शॉट लगाने से पहले ही स्टंप की बेल्स जमीन पर गिर गई थी. यहीं चीज लोगों के बीच कंफ्यूजन पैदा कर रही है. लोगों का मानना है कि जब विकेटकीपर के हाथ से लगने के बाद बेल्स जमीन पर गिर गई थी. तब राणा को कैसे आउट दिया जा सकता है? 

आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि बेल्स विकेटकीपर के हाथ से नहीं बल्कि तेज हवाओं या किसी वाइब्रेशन की वजह से गिरी थी. यहीं वजह है कि अंपायर का फैसला क्षेत्ररक्षण कर रही वाली टीम के हिस्से में गया और विपक्षी बल्लेबाज को आउट दिया गया

क्या कहता है क्रिकेट का नियम? 

अब सवाल उठता है कि इस पूरे मसले पर क्रिकेट का नियम क्या कहता है? तो एमसीसी के नियमानुसार विकेटकीपर के बिना कोई हस्तक्षेप के बेल्स गिरता है तो कैच पकड़ने पर बल्लेबाज को आउट दिया जाएगा. पिछले मुकाबले में यही हुआ. राणा ने जब शॉट खेला. उस दौरान सैमसन ने स्टंप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया था. वहीं कार्तिक ने साफ तरीके से कैच पकड़ा. जिसके बाद उन्हें आउट दिया गया.

यह भी पढ़ें- SRH vs PBKS: दो मजबूत टीमों के बीच आज भिड़ंत, जानें कैसा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com