शाकिब अल हसन की वापसी से बांग्लादेशी टीम के हौसले बुुलंद हुए हैं (फाइल फोटो)
- आखिरी नॉकआउट मैच में बांग्लादेश टीम में वापसी करेंगे
- शाकिब की वापसी से बांग्लादेश को मिलेगी मजबूती
- अंगुली की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं शाकिब
ढाका:
निधास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी20 सीरीज के अंतर्गत मेजबान श्रीलंका के खिलाफ कल होने वाले निर्णायक मैच से पहले बांग्लादेश टीम के लिए अच्छी खबर है.चोट के कारण काफी दिनों से मैदान से दूर चल रहे बांग्लादेश टीम के प्रमुख खिलाड़ी शाकिब अल हसन अब अपनी अंगुली की चोट से उबर चुके हैं और वे आखिरी नॉकआउट मैच के लिए बांग्लादेश टीम में वापसी करेंगे. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि शाकिब अपनी उंगली की चोट ठीक हो गई है और वह जल्द ही कोलंबो पहुंच जाएंगे.
वीडियो: गावस्कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
शाकिब को जनवरी में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में चोट लग गई थी तब से वह मैदान से बाहर थे. इसी कारण वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) और निदास ट्रॉफी के पहले तीन मैचों में नहीं खेल सके थे. गौरलब है कि निधास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी20 सीरीज के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में भारत ने बांग्लादेश को 17 रन से हराया था. बांग्लादेश को फाइनल में स्थान बनाने के लिए कल के मैच में श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. (इनपुट: एजेंसी)
शाकिब के आने से बांग्लादेश को अहम मैच में मजबूती मिलेगी. आखिरी मैच बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों के लिए निर्णायक है. जो टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो फाइनल में भारत के खिलाफ खेलेगी. शाकिब इस मैच में टीम की कप्तानी करेंगे. शाकिब अल हसन, गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में माहिर है. उनके टीम ने आने से बांग्लादेश की टीम को मजबूती मिलेगी. साकिब की गैरमौजूदगी में अभी महमूदुल्लाह बांग्लादेश टीम की कप्तानी कर रहे थे.Media Release.https://t.co/YfnB3vE96D
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 15, 2018
वीडियो: गावस्कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
शाकिब को जनवरी में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में चोट लग गई थी तब से वह मैदान से बाहर थे. इसी कारण वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) और निदास ट्रॉफी के पहले तीन मैचों में नहीं खेल सके थे. गौरलब है कि निधास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी20 सीरीज के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में भारत ने बांग्लादेश को 17 रन से हराया था. बांग्लादेश को फाइनल में स्थान बनाने के लिए कल के मैच में श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nidahas Trophy, Shakib Al Hasan, Bangaldesh Vs Sri Lanka